पंजाब को 165 और आम आदमी क्लीनिक समर्पित; सीएम मान, केजरीवाल की बड़ी सौगात

By: Mar 3rd, 2024 12:08 am

दिव्य हिमाचल ब्यूरो — चंडीगढ़

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को राज्य में 165 और आम आदमी क्लीनिक पंजाब निवासियों को समर्पित किए जिससे पंजाब भर में कुल 829 क्लीनिकों के कार्यशील होने से नई स्वास्थ्य क्रांति का आगाज हुआ। दोनों मुख्यमंत्रियों ने लोगों को मानक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के एकमात्र उद्देश्य के साथ शनिवार को क्लीनिकों को समर्पित किया। यहां पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे अब राज्य में 829 आम आदमी क्लीनिक लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यशील हैं। उन्होंने कहा राज्य के लोगों को समर्पित किए गए यह क्लीनिक उनके लिए वरदान साबित हो रहे हैं।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह क्लीनिक पहले ही लोगों को मानक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करने में बहुत सहायक सिद्ध हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे के साथ लैस यह क्लीनिक लोगों को विश्व स्तरीय इलाज और जांच की सहूलतें मुफ्त प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब तक राज्य भर में एक करोड़ से अधिक मरीज इन आम आदमी क्लीनिकों से इलाज करवा चुके हैं। इन क्लीनिकों में कुल 41 किस्म के जांच टेस्ट मुफ्त किए जा रहे हैं।सबसे अधिक इन क्लीनिकों ने राज्य में प्रचलित अलग-अलग बीमारियों की जांच करने और इनका प्रभावशाली ढंग के साथ मुकाबला करने के लिए डाटाबेस तैयार करने में सरकार की मदद की है।

जालंधर के विकास को 283 करोड़

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा उपचुनाव के दौरान जालंधर के लोगों ने हमारे हक में बड़ा जनादेश दिया था और इसके बाद शहर के विकास को बढ़ावा देने के लिए बड़े स्तर पर यत्न किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिले में 283 करोड़ रुपए के विकास कार्य आरंभ किए जा चुके हैं और कई और भी प्रक्रिया अधीन हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य की सभी 13 सीटें जीतने के बाद राज्य के संसद मैंबर केंद्र सरकार को राज्य के किसी भी फंड पर रोक नहीं लगाने देंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App