झारखंड में भाजपा को जोरदार झटका, पांच बार के सांसद बागी, रामटहल चौधरी ने थामा कांग्रेस का हाथ

By: Mar 29th, 2024 12:07 am

लोकसभा चुनाव से पहले रामटहल चौधरी ने थामा कांग्रेस का हाथ

एजेंसियां — रांची

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले झारखंड में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। पांच बार सांसद रह चुके पार्टी के एक सीनियर नेता कांग्रेस में शामिल हो गए। गुरुवार को रामटहल चौधरी ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। भाजपा के टिकट से रामटहल चौधरी रांची लोकसभा सीट से पांच बार चुनाव जीत चुके हैं। साल 2019 के चुनाव में भाजपा ने उनका टिकट काटकर संजय सेठ को उम्मीदवार बनाया था। इसके बाद वह भाजपा से अलग हो गए थे। गुरुवार को वह कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने रामटहल चौधरी का कांग्रेस में स्वागत किया। सूत्रों का कहना है कि रामटहल को कांग्रेस रांची से लोकसभा उम्मीदवार घोषित कर सकती है। कांग्रेस में शामिल होने के बाद रामटहल चौधरी ने कहा कि मैं कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहा हूं। भाजपा पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि बगैर सोचे-समझे चुनाव से दो महीना पहले मुझसे कहा गया कि आप लिखकर दो कि हम चुनाव नहीं लड़ेंगे। हमने कहा कि यह तो तानाशाही है।

भाजपा के पांच प्रत्याशियों का निर्विरोध चुना जाना तय

ईटानगर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता एवं अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू एवं पार्टी के चार अन्य उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया जाना तय है, क्योंकि उनके किसी भी प्रतिद्वंद्वी ने पांच विधानसभाओं में उनके खिलाफ नामांकन दाखिल नहीं किया था। 19 अप्रैल को होने वाले चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख बुधवार (27 मार्च) तक थी।

बीजेपी ने गिरिडीह सीट आजसू के लिए छोड़ी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड में 14 लोकसभा सीटों में से गिरिडीह की सीट अपने सहयोगी दल आल झारखंड स्टूडेंट््स यूनियन (आजसू) के लिए छोडऩे का ऐलान किया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने एक्स पर अपनी पोस्ट में यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि भाजपा ने झारखंड की जनता के हित में भाजपा एवं आजसू के पुराने एवं नैसर्गिक गठबंधन के तहत इस बार लोकसभा के चुनाव में झारखंड के 13 लोकसभा संसदीय क्षेत्र पर भाजपा के प्रत्याशी तथा एक संसदीय क्षेत्र गिरिडीह में आजसू पार्टी को लड़वाने का निर्णय किया है। श्री ङ्क्षसह ने कहा कि यह गठबंधन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत, स्वावलंबी भारत, समर्थ भारत के संकल्प को मजबूत करेगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App