हिसार से भाजपा सांसद बृजेंद्र कांग्रेस में शामिल, कमल छोडक़र दिल्ली में खडग़े के घर जाकर थामा हाथ

By: Mar 11th, 2024 12:06 am

दिव्य हिमाचल ब्यूरो — चंडीगढ़

हरियाणा में हिसार से भाजपा सांसद बृजेंद्र सिंह ने रविवार को भाजपा छोडक़र कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस्तीफे के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राजनीतिक वजहों से मैं भाजपा छोड़ रहा हूं। इस्तीफे के बाद बृजेंद्र सिंह अपने पिता और भाजपा नेता चौधरी बिरेंद्र सिंह के साथ दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े से मिलने उनके आवास पहुंचे हैं। यहां उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ली।

हालांकि अभी उनके पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह भाजपा में ही रहेंगे। उनकी ज्वाइनिंग को लेकर सवाल पूछे जाने पर अजय माकन ने बताया कि वह एक पब्लिक मीटिंग में कांग्रेस ज्वाइन करेंगे। चर्चा है कि हरियाणा में भाजपा की पहली लिस्ट में छह उम्मीदवारों के नाम फाइनल हो चुके हैं। इसमें बृजेंद्र सिंह की टिकट कटने या फिर उनकी इच्छा के मुताबिक सीट न मिलने की संभावना है। इसके कारण बृजेंद्र ने भाजपा छोडऩे का फैसला लिया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App