कांग्रेस ने सुजानपुर में बदले ब्लॉक अध्यक्ष, राजीव शुक्ला के अनुमोदन पर प्रतिभा सिंह ने लिया फैसला

By: Mar 26th, 2024 5:31 pm

विशेष संवाददाता-शिमला

कांग्रेस ने बागियों के घर में बदलाव का सिलसिला जारी रखा है। इसी क्रम में अब सुजानपुर ब्लाक कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। कार्यकारिणी का गठन भाजपा ज्वाइन कर चुके पूर्व विधायक राजेंद्र राणा की सिफारिश के आधार पर किया गया था। राजेंद्र राणा के पाला बदलते ही अब कांग्रेस हाईकमान ने यह फैसला लिया है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला के अनुमोदन के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने मंगलवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। कांग्रेस ने यहां नए कार्यकारी अध्यक्ष की तैनाती कर दी है। जिला हमीरपुर के सुजानपुर ब्लॉक में राजेंद्र वर्मा को नया कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त प्रवीण कुमार लक्की को कुठेड़ा और सुरेश ठाकुर को टौणीदेवी जोन का प्रभारी नियुक्त किया है। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन महामंत्री रजनीश किमटा इस संदर्भ में अधिसूचना जारी की है। उन्होंने बताया कि सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू की गई हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App