कांग्रेस बोली, खामियाजा भुगतेगी भाजपा

By: Mar 28th, 2024 12:17 am

उपाध्यक्ष ब्रह्मदास चौहान ने कसा तंज, मुख्यमंत्री को जन्मदिन पर दी बधाई

स्टाफ रिपोर्टर- सुंदरनगर
प्रदेश कांग्रेस पार्टी के अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रह्मदास चौहान ने मंगलवार को शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के जन्मदिन पर समर्थकों सहित भेंट कर उन्हें बधाई देते हुए गदा भेंट की और उनकी दिर्घायु की कामना की। ब्रह्मदास चौहान ने प्रेस को जारी जारी बयान में कहा कि जिस तरह कांग्रेस पार्टी के विधायकों को तोडक़र भाजपा ने सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की है। अब उसी का खामियाजा भाजपा भुगतने जा रही है। उन्होंने कहा कि जब से कांग्रेस के बागी विधायकों को भाजपा ने उपचुनाव के लिए टिकट दिया है, तब से भाजपा में ही अंतर्कलह के साथ फूट पडऩा शुरू हो गई है।

जल्द ही कांग्रेस में कई पुराने और निष्ठावान नेता अपने समर्थकों के साथ शामिल होने जा रहे है। उन्होंने कहा कि जो अपने फ ायदे के लिए दूसरे का घर तोड़ता है, उसका अपना घर ही टूटता है। यही बात प्रदेश के भाजपा नेताओं पर लागू होती है, क्योंकि इन्ही की वजह से प्रदेश में उपचुनावों की नौबत आई है। भाजपा को लोक सभा के साथ विधायकों के उपचुनाव में ही अपनी करनी का फ ल मिलने वाला है। सत्ता की भूख के चलते भाजपा ने प्रदेश की जनता के साथ सीधे सीधे धोखा किया है। उन्होंने कहा कि उनके नाचन विधानसभा क्षेत्र नाचन से लोक सभा चुनावों में कांग्रेस उम्मीदवार को भारी मतों से लीड मिलेगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App