सीयू में हिमाचली बोलियों पर शुरू होगा कोर्स

By: Mar 21st, 2024 12:16 am

भारतीय भाषा सम्मेलन में बोले प्रो. सत प्रकाश बंसल, सभा का किया मार्गदर्शन

सिटी रिपोर्टर -धर्मशाला
हिमाचल प्रदेश की मातृभाषाओं और पहाड़ी बोलियों को बढ़ावा देने तथा उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने अपनी मातृभाषाओं के साथ-साथ अन्य भारतीय भाषाओं को सीखने काअनुकूल वातावरण विकसित करने के लिए केंद्रीय विश्वविद्यालय में हिमाचल की पहाड़ी भाषाओं पर कोर्स शुरू करने जा रहे है। बुधवार केंद्रीय विश्वविद्यालय में अकादमिक विमर्श, शोध पत्र प्रस्तुति और हिमाचल की लोक भाषाओं में काव्य पाठ के उद्देश्य से भारतीय शिक्षण मंडल, सीयू और भारतीय भाषा समिति शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त तत्त्वावधान में धौलाधर परिसर एक में भारतीय भाषा सम्मेलन का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्य़क्षता हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विवि के कुलपति प्रो सत प्रकाश बंसल ने की। वहीं बतौर विशिष्ट अतिथि ओएसडी उच्चतर शिक्षा विभाग हरियाणा और मुख्य वक्ता कर्नल (मानद) प्रो राजेंद्र कुमार अनायत, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय नई दिल्ली के अनुवाद अध्ययन और प्रशिक्षण विद्यापीठ के पूर्व निदेशक प्रो जगदीश शर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रो राजेंद्र कुमार अनायत ने शीधार्थियों को जिज्ञासु प्रवित्ति का बनने पर जोर दिया और मातृभाषाओं पर बात करते हुए बताया कि भारत में लगभग 1369 मातृभाषाएं और भारतीय गणना के अनुसार 19569 बोलियां हैं। इस विमर्श से विकसित भारत के निर्माण में भारतीय भाषाओं की भूमिका और सामाजिक-सांस्कृतिक-आर्थिक प्रगति के लिए मातृभाषाओं  में शिक्षा की अनिवार्यता पर पर जोर दिया गया। इस कार्यक्रम में डा. गौतम व्यथित, डा. विजय शर्मा, डा. सुशील कुमार फुल्ल, डा. प्रत्यूष गुलेरी, पारुल अरोड़ा, विकास निखारा, डा. चंद्र रेखा डढवाल, प्रभात शर्मा, सुरेश भारद्वाज, युगल किशोर डोगरा, राजीव त्रिगर्ती, भूपेंद्र कुमार भूपी, आनंद स्वरूप, राजेंद्र पालमपुरी जैसे प्रख्यात साहित्यकार, शिक्षाविद, संपादक व पत्रकारों की उपस्थिति रही।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App