हरनेक सिंह किसान विंग के जिलाध्यक्ष, नवनियुक्त पदाधिकारियों की सूची जारी, आप अध्यक्ष ने दी बधाई

By: Mar 21st, 2024 12:05 am

निजी संवाददाता — पिंजौर

आम आदमी पार्टी ने अपने संगठन का विस्तार करते हुए जिला पंचकूला के पदाधिकारियों की सूची जारी की है। नवनियुक्त पदाधिकारियों की सूची के अनुसार ओम कैंत को जिला खजांची, धर्मवीर चौधरी को जिला उपाध्यक्ष बुद्धिजीवी विंग, हरनेक सिंह को जिला अध्यक्ष किसान विंग, विजय कुमार को जिला उपाध्यक्ष एससी विंग, बलविंदर सिंह को जिला अध्यक्ष स्पोट्र्स विंग, मैना गिरी को जिला सह सचिव महिला विंग, ज्योति चौहान को उपाध्यक्ष महिला विंग, शम्मी कपूर को ब्लॉक अध्यक्ष रायपुररानी, प्रवीण कुमार को ब्लॉक अध्यक्ष एमसी वार्ड, तरुण शर्मा को ब्लॉक अध्यक्ष मोरनी, नियुक्त किया गया है। जानकारी देते हुए रंजीत उप्पल ने कहा कि सभी नियुक्त पदाधिकारी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का संगठन लगातार मजबूत होता जा रहा हैए और इसी के चलते इसका विस्तार भी किया जा रहा है और आम आदमी पार्टी के विचारधारा से प्रभावित होकर भारी संख्या में लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं।

पार्टी ने कर्मठ और मेहनती कार्यकर्ताओं को पद पर नियुक्त किया है ताकि संगठन मजबूत हो सके और आने वाले चुनाव में मेहनत के बलबूते पर आम आदमी पार्टी की सरकार लाई जा सके। उम्मीद है सभी नवनियुक्त पदाधिकारी दिलो जान से मेहनत कर संगठन को मजबूत करेंगे और अपना भरपूर योगदान आम आदमी पार्टी को देंगे। सभी कार्यकर्ता एक जुट होकर आम आदमी पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएंगे ताकि पूरी हरियाणा में आम आदमी पार्टी की संपूर्ण बहुमत की सरकार बने और प्रदेश में शांति एवं सुशासन स्थापित हो सके।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App