डा. विपिन ठाकुर बने चिकित्सा अधीक्षक

By: Mar 10th, 2024 12:55 am

सिविल अस्पताल डलहौजी के स्टाफ सदस्यों ने दी विदाई पार्टी

स्टाफ रिपोर्टर-डलहौजी
सिविल अस्पताल डलहौजी के एसएमओ एवं नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. विपिन ठाकुर के मेडिकल कालेज चंबा के चिकित्सा अधीक्षक बनने पर सिविल अस्पताल डलहौजी के स्टाफ सदस्यों ने शनिवार को उनके लिए विदाई पार्टी आयोजित की। इस मौके पर स्टाफ के सदस्यों ने डा. विपिन ठाकुर को बधाई दी व सम्मानित किया। इस अवसर पर डा. विपिन ठाकुर ने भी नागरिक अस्पताल डलहौजी के स्टाफ का उनके कार्यकाल दौरान सहयोग देते हुए अस्पताल को कायाकल्प पुरस्कार दिलवाने व कोविड संकट में अपनी जान की परवाह किए बिना सराहनीय सेवाएं देने के लिए आभार जताया। जबकि स्टाफ सदस्यों से मरीजों के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार करने का आह्वान किया।

बताते चलें कि सिविल अस्पताल डलहौजी के प्रभारी रहते हुए डा. विपिन ठाकुर ने अस्पताल का सरकार व समाजसेवी संस्थाओं के माध्यम से काफी विकास करवाया। वहीं सैकड़ों लोगों के नेत्रों के नि:शुल्क आपरेशन कर लोगों को उनकी आंखों की रोशनी भी वापस दिलवाई। डा. विपिन ठाकुर अपने इन्हीं कार्यों के चलते जिला चंबा के साथ जम्मू के लोगों के भी चहेते हैं जो कि इलाज करवाने के लिए जम्मू से डलहौजी डा. विपिन ठाकुर के पास आते थे। डा. विपिन ठाकुर की विदाई पार्टी में अस्पताल का सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App