नालागढ़ में जानलेवा हमला करने के प्रयास में पांच आरोपी गिरफ्तार

By: Mar 31st, 2024 12:11 am

दिव्य हिमाचल ब्यूरो-नालागढ़
औद्योगिक कस्बे नालागढ़ के तहत मैहसा टिब्बा में जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। जानकारी के अनुसार 18 मार्च को मैहसा टिब्ब में दो गुटों में खूनी झड़प हो गई थी, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। एक गुट के लोगों ने तेजधार हथियारों और डंडों के साथ दूसरे गुट पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने इस दौरान वहां खड़ी गाडिय़ों और बाइक्र्स को भी नुकसान पहुंचाया था।

इस मामले में पांच अन्य आरोपियों को पुलिस थाना नालागढ़ की टीम ने धर दबोचने में सफलता हासिल की। एसएचओ नालागढ़ श्याम ने बताया कि पुलिस ने हत्या के प्रयास के इस मामले में फरार पांच अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी नालागढ़ फिरोज खान ने गिरफ्तारियों की पुष्टि की है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App