प्राकृतिक खेती से उत्पन्न अन्न ही सर्वोत्तम

By: Mar 5th, 2024 12:17 am

सिद्धपुर में जिला स्तरीय किसान मेले में विधायक चंद्रशेखर ने नवाजे उत्कृष्ट काम करने वालेकृषक

निजी संवाददाता-धर्मपुर
कृषि विभाग आत्मा मंडी के सौजन्य से जिला मंडी के विकास खंड धर्मपुर के अंतर्गत उद्यान उत्कृष्टता केंद्र सिद्धपुर में जिला स्तरीय किसान मेला का आयोजन किया गया । जिसमें लगभग 600 किसानों ने भाग लिया। इस किसान मेले में विधान सभा क्षेत्र धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती से तैयार अन्न का कोई मुकाबला नहीं। इस किसान मेले में विभिन्न विभागों द्वारा अपने अपने विभाग से संबंधित प्रदर्शनियां लगाई गई। जिसका अवलोकन विधायक ने किया। इसमें प्राकृतिक खेती में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को विधायक द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र सुंदरनगर से आए वैज्ञानिक डॉक्टर पंकज सूद ने सभी किसानों को कृषि से संबंधित जानकारी दी और ड्रोन तकनीक द्वारा किस तरह से खेतों में हम जीवामृत की स्प्रे कर सकते हैं। इसको प्रयोज्ञातमक तौर पर किसानों को प्रदर्शन करके दिखाया गया ।

संयुक्त निदेशक प्राकृतिक खेती डॉक्टर रविंद्र सिंह जसरोटिया ने किसानों को सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती के बारे में जानकारी दी और सभी से इस खेती को अपनाने का आग्रह किया। विभिन महिला मंडलों द्वारा अनेक प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। परियोजना निदेशक आत्मा मंडी डॉक्टर राकेश पटियाल द्वारा मंडी जिला में प्राकृतिक खेती कर रहे किसानों और प्राकृतिक खेती के अंतर्गत क्षेत्र के बारे ने जानकारी दी गई। प्राकृतिक खेती करने के लिए प्रेरित किया। विधायक और सभी किसानों का धन्यवाद किया। प्राकृतिक खेती में उत्कृष्ट कार्य कर रहे किसान ब्रह्म दास ने सभी के साथ अपने अनुभव सांझा किए। जो लगभग पिछले पांच वर्षों से अपने खेतों में प्राकृतिक खेती कर रहे है। महिला मंडलों द्वारा नुक्कड़ कार्यक्रम द्वारा नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया। विधायक चंद्रशेखर ने सभी का इस कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए धन्यवाद किया। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी का धन्यवाद किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App