सत्ता के लिए विधायकों की खरीद -फरोख्त

By: Mar 29th, 2024 12:55 am

कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष संजय अवस्थी का दावा, चारों लोकसभा और सभी छह विधानसभा सीटों पर कांग्रेस रिकार्ड मतों से मारेगी बाजी

निजी संवाददाता-सोलन
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने अपने दो कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए। जिसमें अर्की विधानसभा क्षेत्र से विधायक और सीपीएस संजय अवस्थी को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं वीरवार को सोलन पहुंचने पर संजय अवस्थी का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। ेआयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान कार्यकारी अध्यक्ष संजय अवस्थी ने लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर अपनी बात मीडिया के समक्ष रखी। उन्हों कहा कि सत्ता के लोभ में भाजपा ने जिस तरह की कारगुजारी हिमाचल में की है विधायकों की खरीद -फरोख्त देखने को मिली है। उन्होंने कहा कि आने वाला समय चुनौती भरा है लेकिन हम इसके लिए पूरी तरह से तैयार है। कहा कि प्रदेश में लोगसभा और कम से कम छह विधानसभा सीटों पर उप चुनाव घोषित हो गए हैं।

ऐसे में उन्हें जिम्मेदारी के साथ चुनौती भी मिली है। ऐसी स्थिति में जब प्रदेश को भाजपा ने सत्ता के लालच में उप चुनावों को बोझ सहने के लिए मजबूर कर दिया है उनकी चुनौती है कि वह चारों लोकसभा और सभी छह विधानसभा सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों को जितवा कर कांग्रेस की झोली में डालें। कार्यकर्ताओं के साथ कार्य मे जुट गए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह से एकजुट है और कांग्रेस के बढ़ती ताकत को देखते हुए आने वाले समय में भाजपा के कई बड़े नेता कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं। संजय अवस्थी ने कहा कि वे विपक्ष के लोगों का धन्यवाद भी करते हैं । यदि उनकी तरफ से इस तरह का प्रदर्शन बीते दिनों न किया गया होता तो कांग्रेस को कमियां पता न लगती।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App