पोषण के पांच सूत्र पर दिए अहम टिप्स

By: Mar 23rd, 2024 12:55 am

पोषण पखवाड़े के तहत आंगनबाड़ी केंद्र जनसाली में कार्यक्रम, बच्चों का मनाया जन्मदिन

दिव्य हिमाचल ब्यूरो-चंबा
पोषण पखवाड़ा के अंर्तगत आंगनबाड़ी केंद्र जनसाली में शुक्रवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश कुमार ने की। कार्यक्रम के सफल आयोजन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बबली देवी ने अहम भूमिका निभाई। जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश कुमार ने गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और किशोरियों को पोषण के पांच सूत्र की जानकारी प्रदान की। इस दौरान आंगनबाड़ी में दर्ज बच्चों का जन्मदिन मनाया गया। इसके साथ ही स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा का आयोजन किया गया। इसमें स्वस्थ बच्चों को खिलौने वितरित किए गए। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी ने गर्भवती महिलाओं को गोद भराई रस्म के अंर्तगत संतुलित अहार तथा पौष्टिक फलों की टोकरी प्रदान की। स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से किशोरियों के खून की जांच कर इन्हें एनीमिया के कारण और इसमें सुधार की बारे विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम में पिरामल फाउंडेशन से विपिन कश्यप ने व्यक्तिगत स्वच्छता के बारे में जानकारी दी। आयुष विभाग से मीनाक्षी वैद ने बच्चे के शुरुआती प्रथम एक हजार दिनों के विशेष महत्त्व के बारे में जानकारी दी। जिला समन्वयक पोषण अभियान विकास शर्मा ने लोगों को पोषण के महत्त्व तथा माताओं को अपने 0-6 वर्ष के वच्चों आंगनबाड़ी केंद्रो में हर माह वजन और ऊंचाई लेने को कहा। सुपरवाइजर सीमा देवी ने पारंपरिक संतुलित आहार के बारे जानकारी दी। इस कार्यक्रम में दुर्गा स्वयं सहयता समूह के सदस्यों के अलावा तनु महाजन, रेखा पठानिया, शिवालिका, जिला मिशन समन्वयक मनोहर नाथ तथा जिला बाल संरक्षण इकाई के कर्मचारी उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App