डड्डूमाजरा में कंपोस्ट प्लांट अमृत सरोवर का उद्घाटन, प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने दी बड़ी सौगात

By: Mar 1st, 2024 12:06 am

यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने दी बड़ी सौगात

दिव्य हिमाचल ब्यूरो — चंडीगढ़

पंजाब के राज्यपाल और यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने यहां डड्डूमाजरा में अत्याधुनिक खाद संयंत्र और पुनर्जीवित अमृत सरोवर का उद्घाटन किया। इस मौके पर मुख्यातिथि बनवारीलाल पुरोहित ने पांच महीने की अवधि के भीतर खाद संयंत्र की त्वरित स्थापना के लिए चंडीगढ़ नगर निगम की टीम की सराहना की। इसके साथ ही उन्होंने स्वच्छ और टिकाऊ पर्यावरण बनाए रखने की प्रतिबद्धता प्रदर्शित करते हुए पुराने कचरे को साफ करने में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कंपोस्ट प्लांट और अमृत सरोवर का उद्घाटन शहर की सतत अपशिष्ट प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण की यात्रा में महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। उन्होंने आगे कहा कि कंपोस्ट प्लांट के अलावा चंडीगढ़ नगर निगम एक अत्याधुनिक एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्लांट के निर्माण के लिए प्रयत्नशील हैए जिसे प्रतिष्ठित अनुसंधान संस्थान ‘नीरी’् द्वारा डिजाइन किया गया है। उन्होंने नगर निगम आयुक्त आनंदिता मित्रा से इस संयंत्र के लिए जल्द से जल्द निविदा प्रक्रिया करने को कहा ताकि निर्माण जल्द शुरू हो और अपशिष्ट प्रबंधन क्षमताओं को और बढ़ाया जा सके।

इस मौके पर शहर के मेयर कुलदीप कुमार ने डड्डूमाजरा क्षेत्र में विकास की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह न केवल डड्डूमाजरा के निवासियों के लिए बल्कि सिटी ब्यूटीफुल के नागरिकों के लिए भी खुशी का क्षण है कि अब इस क्षेत्र में गीला कचरा डंप नहीं किया जाएगा, क्योंकि सभी कचरे को वैज्ञानिक तरीके से संसाधित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कंपोस्ट प्लांट का निर्माण लगभग सात करोड़ रुपए की लागत से किया गया है। मेयर कुलदीप ढलोर ने आगे कहा कि यहां बरसात के मौसम में पैदा होने वाले लीचेट के मुद्दे को कहा कि नगर निगम डड्डूमाजरा डंपिंग ग्राउंड के चारों ओर दीवार का निर्माण कर रहा है और इसके साथ ही लीचेट को पानी में बहने से रोकने के लिए एक नाली भी बनाई जा रही है। नगर निगम आयुक्त अनिंदिता मित्रा ने कहा कि 300 टीपीडी विंड्रो से सुसज्जित 7200 वर्ग मीटर के क्षेत्र में फैला यह खाद संयंत्र, शहर में बढ़ते अपशिष्ट उत्पादन को संभालने के लिए डिजाइन किया गया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App