झारखंड केजरीवाल के साथ, दोनों मिलकर लडेंग़ी लड़ाई

By: Mar 31st, 2024 12:06 am

सुनीता केजरीवाल से मुलाकात के दौरान कल्पना सोरेन का प्रण

दिव्य हिमाचल ब्यूरो— नई दिल्ली

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से ही विपक्षी पार्टियों के नेता लगातार उनके प्रति अपना समर्थन जता रहे हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन शनिवार को अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से मिलने के लिए पहुंचीं। कल्पना सोरेन ने मुलाकात के बाद कहा कि हम दोनों मिलकर यह लड़ाई लड़ेंगे।

कल्पना सोरेन ने कहा कि मैं सुनीता केजरीवाल से मिलकर उनका दुख दर्द बांटने आई थी। हमने मिलकर प्रण लिया है कि इस लड़ाई को हमें बहुत दूर तक लेकर जाना है। अरविंद केजरीवाल के साथ पूरा झारखंड रहेगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App