केके शर्मा हिमाचल बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष, लगातार दूसरी बार जिम्मेदारी, विजय-चंद्रशेखर-अशोक उपाध्यक्ष

By: Mar 29th, 2024 12:06 am

स्टाफ रिपोर्टर— शिमला

हिमाचल प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के सर्वसम्मति से चुनाव में हिमाचल प्रशासनिक सेवा के अधिकारी केके शर्मा को लगातार दूसरी बार अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा रमेश ठाकुर को लगातार दूसरी बार संगठन का महासचिव और संजय कालिया को कोषाध्यक्ष चुना गया। यह चुनाव चार साल के लिए मान्य होगा। बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष अजय सिंघानिया, सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी आरएस नेगी तथा पर्यवेक्षक व सोलन जिला खेल अधिकारी सविंदर कैथ की देख-रेख में हुए एसोसिएशन के चुनाव में विजय ठाकुर, चंद्रशेखर, अशोक ठाकुर, विजय काचरू, सुनील मिनोचा और जितेंद्र वैद्य को उपाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा विभोर शर्मा, अशोक आंगरा, सुमित धौटा, नागेश नेगी, दातुल चौहान और विलास हंस को संगठन का संयुक्त सचिव चुना गया। संगठन के शेष पदों को भरने के लिए संगठन के अध्यक्ष व महासचिव को अधिकृत किया गया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App