लखनपाल का जय श्री राम के नारों से स्वागत

By: Mar 29th, 2024 12:55 am

कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने के बाद बड़सर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाए नारे

निजी संवाददाता-बड़सर
कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम चुके पूर्व विधायक इंद्रदत्त लखनपाल का लगभग एक महीने बाद बड़सर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जय श्रीराम के नारों से स्वागत किया गया। बड़सर के गलू से चला उनका काफिला समोह में समारोह पर भारी नारेबाजी के बीच पहुंचा।
जनसभा को संबोधित करते हुए लखनपाल ने सुक्खू सरकार को जम कर घेरा। उन्होंने कहा कि सरकार में विधायकों की बात नहीं सुनी जा रही थी तथा बड़सर के कई संस्थान का दर्जा घटा दिया गया। लखनपाल ने इस दौरान क्षेत्र के लोगों को आ रही कई समस्याओं का जिक्र किया और कहा कि इनका समाधान नहीं हो पा रहा था। उन्होंने कहा कि सरकार ने बदले की भावना से काम करते हुए मकान को तोडऩे के नोटिस तक जारी कर दिए एक विधायक के घर के आगे डंगा लगा दिया, लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं। इस तानाशाही का जवाब जनता चुनावों में लेगी।

लखनपाल ने इस दौरान क्षेत्र के लोगों को आ रही कई समस्याओं का जिक्र किया और कहा कि इनका समाधान नहीं हो पा रहा था। इस दौरान भाजपा कार्यकत्र्ताओं ने काफी जोश दिखा। इस दौरान प्रदेश भाजपा प्रवक्ता विनोद ठाकुर मंडल अध्यक्ष यशवीर पटियाल संजय बन्याल आनंद मिटुं किरण वाला बीडीसी चेयरमैन मंजू ढिल्लों अंजू चंदेल कमलेश ढिलो, रकेश भाना सहित कई वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। लेकिन इस सब के बीच पूर्व बड़सर विधायक बलदेव शर्मा कहीं दिखाई नहीं दिए। जब उनसे समारोह में न आने का कारण पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वे किसी रिश्तेदारी के यहां गए हैं और उन्हें समय पर समारोह की सूचना नहीं मिली। भाजपा में लखनपाल का स्वागत है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App