कांगड़ा के जवाली में अफीम की खेती, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, आगामी कार्रवाई शुरू

By: Mar 22nd, 2024 7:59 pm

जवाली, (सुनील दत्त): जिला पुलिस नूरपुर ने नशा के खिलाफ चलाए गए अभियान में खेत में की गई अफीम की खेती पाई है। प्राप्त जानकारी अनुसार मोहिंदर सिंह पुत्र मोरू राम निवासी बगुआँ ने अपने खेतों में अफीम बीज रखी थी जिसके बारे में गुप्त सूचना मिली। पुलिस ने मौका पर पहुंचकर अफीम के 80 पौधे बीजे हुए पाए जिन पर डोडे लगे हुए थे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

एसपी अशोक रतन ने बताया कि मोहिंदर सिंह ने अपने खेत में अफीम की बिजाई कर रखी थी तथा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App