कांग्रेस में जाने से पहले ही मार्कंडेय का विरोध शुरू

By: Mar 28th, 2024 12:16 am

भाजपा नेता को टिकट देने पर ब्लॉक कांग्रेस उदयपुर आग-बबूला, किया विरोध

जिला संवाददाता-केलांग
पूर्व मंत्री डा. मार्कंडेय के कांग्रेस टिकट पर चुनाव लडऩे की अटकलों के बीच ब्लॉक कांग्रेस उदयपुर आगबबूला हो गया है। ब्लॉक कांग्रेस उदयपुर के अध्यक्ष देवी सिंह ने मारकंडा के कांग्रेस के टिकट चुनाव लडऩे के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि यदि इसमें जरा सी भी सच्चाई आई तो उसका जबरदस्त विरोध किया जाएगा। केवल कांग्रेस विचारधारा से जुड़े लोगों को टिकट मिले तो उनका साथ दिया जाएगा। वहीं हाल ही में कांग्रेस का दामन थामने वाले एलपीएस के पूर्व चेयरमैन एवं कांग्रेस नेता सुदर्शन जस्पा ने कहा कि मारकंडा ने 25 साल तक कांग्रेस के खिलाफ बोला है और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को चुन चुनकर प्रताडि़त किया है।

हाई कमान से जमीनी स्तर पर जुड़े कार्यकर्ता को ही टिकट देने की मांग की जाएगी। प्रदेश कांग्रेस के सचिव प्यारेलाल शर्मा ने कहा कि मार्कंडेय को टिकट दिया तो इसका विरोध करेंगे। बुधवार को ब्लॉक कांग्रेस उदयपुर में ब्लॉक अध्यक्ष देवी सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में संगठन को मजबूत करने के लिए व्यापक चर्चा हुई तथा बैठक में प्रस्ताव पारित कर मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को भेजा। ब्लॉक अध्यक्ष देवी सिंह ठाकुर ने कहा कि आगामी चुनाव में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार को जिताने के लिए ठोस रणनीति बनाई जाएगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App