पीएम नरेंद्र मोदी बेदाग, हिमाचल भाजपा के चुनाव प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने की सराहना

By: Mar 30th, 2024 12:14 am

दिव्य हिमाचल ब्यूरो-ऊना
कांग्रेस का देश और प्रदेश से सुपड़ा साफ होना तय है। हम सभी को इसमें एक सकारात्मक भूमिका निभानी है। यह बात ऊना भाजपा कार्यालय में भाजपा प्रदेश एवं संसदीय क्षेत्र चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक को संबोधित करते हुए हिमाचल भाजपा के चुनाव प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने कही। यह हमारा सौभाग्य है कि देश के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा शक्तिशाली नेतृत्व है। भाजपा के कट्टर विरोधी भी पीएम मोदी पर एक भी दाग नहीं लगा पाए यह बहुत बड़ी बात है।

यह चुनाव विकसित भारत और विकसित हिमाचल का है और हम सब इन चुनावों में सेनापति की भूमिका निभाएंगे। भाजपा हर बूथ पर अपने वोट में वृद्धि करते हुए आगामी लोक सभा चुनावों में बड़ी जीत हासिल करेगी। चुनाव कार्यालय प्रमुख पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष पुरषोत्तम गुलेरिया, कॉल सेंटर प्रमुख प्रदेश सचिव संजय ठाकुर, कार्यालय प्रबंधन प्रमुख प्रदेश प्रवक्ता विनोद ठाकुर, अतिथि विभाग प्रमुख सह मीडिया प्रभारी प्यार सिंह कंवर, मीडिया विभाग प्रमुख मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा व बूथ नियोजन हेतु सुमीत शर्मा होंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App