कांस्टेबल अमृतपाल की मौत से गमगीन, सीएम मान ने जताया दुख, परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन

By: Mar 20th, 2024 12:06 am

दिव्य हिमाचल ब्यूरो — चंडीगढ़

समाज विरोधी तत्त्वों का मुकाबला करते हुए ड्यूटी के दौरान अपनी जान कुर्बान करने वाले पंजाब पुलिस के कांस्टेबल अमृतपाल सिंह की शहादत पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गहरा दुख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांस्टेबल अमृतपाल सिंह ने मुकेरियां में अपनी ड्यूटी निभाते हुए शहीदी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में पीडि़त परिवार के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों की सुरक्षा के लिए अपनी जान कुर्बान करने वाले पुलिस मुलाजिमों के परिवारों की मदद करना राज्य सरकार का पहला फर्ज है।

उन्होंने कहा कि सरकार की सैनिक बलों (हथियारबंद बलों, अद्र्धसैनिक बलों और पुलिस बलों) के जवानों के परिवारों की भलाई यकीनी बनाने की वचनबद्धता के अंतर्गत पीडि़त परिवार की हर मदद की जाएगी। भगवंत सिंह मान ने उम्मीद जाहिर की कि सरकार की तरफ से किया गया यह प्रयास एक तरफ पीडि़त परिवार की मदद करेगा और दूसरी तरफ उनका भविष्य सुरक्षित करेगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App