एसपी ने संभावित हिमस्खलन क्षेत्रों का किया निरीक्षण, लोगों को किया अलर्ट

By: Mar 6th, 2024 12:17 am

कार्यालय संवाददाता-कुल्लू
जिला लाहुल-स्पीति के पुलिस अधीक्षक मयंक चौधरी ने संभावित हिमस्खलन क्षेत्रों का निरीक्षण किया। एसपी ने सडक़ की स्थिति और संभावित हिमस्खलन बिंदुओं का निरीक्षण करने के लिए पैदल गश्त की गई। जिसमें प्रभारी थाना केलांग अर्जुन सिंह एवं उनकी टीम और कार्यालय पुलिस अधीक्षक की टीम शामिल रही।

पेट्रोलिंग का उद्देश्य सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करना और स्थानीय लोगों व पर्यटकों दोनों के बीच एवलांच इत्यादि जागरूकता बढ़ाना था। एसपी ने पेट्रोलिंग के दौरान ग्लेशियर गिरने वाले इलाके का जायजा किया एवं स्थानीय लोगो को गलेशियर गिरने वाले इलाके में ना जाने की सलाह दी गई। उन्होंने सभी थाना प्रभारी एवं पुलिस चौकी प्रभारी को बर्फबारी एवं अबलांच जोखिम के संदर्भ में अलर्ट मोड में रहने की हिदायत की गई। पुलिस अधीक्षक ने लोगों से अपील की है है कि अनावश्यक यात्रा न करें।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App