सुंदरकांड पाठ से मिटते हैं कष्ट

By: Mar 9th, 2024 12:55 am

श्री छिन्नमस्तिका धाम हरवाल में चल रही श्रीराम कथा में कथावाचक आचार्य नड्डा ने बरसाया अमृत
स्टाफ रिपोर्टर- दौलतपुर चौक
क्षेत्र के श्री छिन्नमस्तिका धाम हरवाल में चल रही श्रीराम कथा में कथावाचक आचार्य नड्डा ने बताया कि सुंदरकांड का पाठ जहां होता है, श्री हनुमान वहां पधारते हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार के दिन हनुमान की पूजा-अर्चना होती है। इस दिन सुंदरकांड का पाठ करना बेहद ही शुभ माना गया है। सुंदरकांड में हनुमान द्वारा किए गए महान कार्यों का वर्णन किया गया है। अखंड रामायण पाठ में सुंदरकांड के पाठ का विशेष महत्व होता है। उन्होंने बताया कि सुंदरकांड में हनुमान का राम से पहली बार मिलना, लंका प्रस्थान करना, लंका दहन से लंका को फतह करके वापस लौटना जैसे घटनाक्रम सुंदरकांड में दर्ज हैं। संपूर्ण रामायण कथा श्रीराम के गुणों और उनके पुरुषार्थ को दर्शाती है। जबकि सुंदरकांड एकमात्र ऐसा अध्याय है, जो सिर्र्फ हनुमानजी की शक्ति और विजय का अध्याय है। इसलिए दुख मिटते हैं।

भद्रकाली में निकली शोभायात्रा, लगे जयकारे
दौलतपुर चौक। श्रीमद्भागवत कथा की पूर्व संध्या पर भद्रकाली में विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें कथावाचक पंडित कृष्ण कन्हैया जोशी महाराज की अगुवाई गांववासियों ने बढ़चढक़र हिस्सा लिया। उक्त शोभायात्रा प्राचीन मंदिर मां भद्रकाली के परिसर से शुरू होकर बाबा लाल पुरी के मंदिर से होते हुए वापस भद्रकाली बाजार में पहुंची। श्रीकृष्ण के भजनों पर झूमते भक्तगण एवं कलश उठाये महिलाएं शोभायात्रा का आकर्षण बन रही थी। उधर, गांववासियों ने भी पुष्पवर्षा करके इस शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया। गौर रहे कि भद्रकाली के बाजार में 9 मार्च से 15 मार्च तक सुबह 11 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सभी क्षेत्रवासी सादर आमंत्रित हैं। उधर, कथाव्यास कृष्ण कन्हैया जोशी महाराज ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण मात्र से मनुष्य के पापों का नाश होता है और उसे सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर डॉ. अर्जुन, सेवानिवृत चीफ सेक्रेटरी राकेश शर्मा संजय पुर्जा, राहुल लखनपाल आदि मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App