बदलेगा गूगल मैप का लुक, मिलेंगे तीन नए फीचर्स

By: Mar 28th, 2024 9:30 pm

मिलेंगे तीन नए फीचर्स, पिन कलर्स से लोकेशन ढूंढना होगा आसान

दिव्य हिमाचल ब्यूरो— नई दिल्ली

गूगल मैप को नया अपडेट दिया जा रहा है, जिसके तहत गगूल मैप को एक नया फ्रेश लुक मिलेगा। साथ ही तीन नए फीचर्स दिए जाएंगे। गूगल के नए लुक में कम टैब और क्लीन होम स्क्रीन मिलेगा। इसके अलावा गूगल मैप में नए पिन कलर्स मिलेंगे, जिससे किसी भी लोकेशन को ढूंढना आसान हो जाएगा। इसके अलावा गूगल मैप पर फूड लोकेशन को सर्च करना आसान बना रहा है। गूगल की ओर फूड कोर्ट और रेस्तरां को सर्च को आसान बनाने के लिए यूएस और कनाडाई में लोकल लोगों के साथ मिलकर काम कर रहा है। गूगल मानचित्र आपके पसंदीदा लोकेशन को बुकमार्क करने का ऑप्शन देगा। साथ ही इसे दूसरों के साथ भी आसानी से साझा करने का ऑप्शन दिया जाएगा।

आप अपने पसंदीदा लोकेशन को ट्रैक कर पाएंगे। साथ ही उसकी लिस्ट बना पाएंगे, जिन लोकेशन पर आप पहले जा चुके हैं। इतना ही नहीं, आप अपनी मैप लिस्ट में अपने सोशल मीडिया पोस्ट को भी लिंक कर पाएंगे। इससे आपको वो लोकेशन याद रखने में मदद मिलेगी। गूगल मैप का नया अपडेट इस माह के अंत तक ग्लोबली एंड्रायड और आईओएस डिवाइस के लिए उपलब्ध कर दिया जाएगा।

जाने से पहले लोकेशन की मिलेगी जानकारी

इसके अलावा, अब आप किसी लोकेशन पर जाने से पहले उसकी इंस्टेंट जानकारी गूगल मैप की मदद से जुटा पाएंगे। गूगल का एआई आपको वो लोकेशन रिव्यू और फोटो स्कैन की मदद से उपलब्ध कराएगा। एआई इमेज के जरिए खाने की पहचान कराएगा, जो उस लोकेशन के रेस्तरां के मेन्यू में उपलब्ध है। इसके अलावा आप जान पाएंगे कि किस लोकेशन पर वेज और नॉनवेज मौजूद है। गूगल मैप की मदद से आप रेस्तरां में बुकिंग भी करवा पाएंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App