नेचुरल कलर से खेल सकेंगे होली

By: Mar 23rd, 2024 12:55 am

गणेश स्वयं सहायता समूह ने फूलों से बनाए होली के रंग

स्टाफ रिपोर्टर-हमीरपुर
होली के उत्सव पर इस बार फूलों से बना हुआ गुलाल उड़ेगा। गुलाब, गेंदे तथा पुदीने से रंग बनाकर गणेश स्वयं सहायता समूह ने एक नया कारनामा किया है। स्वयं सहायता समूह की महिलाएं फूलों के रंग बनाने में जुटी हुई हैं। फूलों का गुलाल मार्केट में उतारा जा रहा है जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। बड़ी बात यह है कि यह पूरी तरह से नेचुरल है जिस कारण इनके इस्तेमाल से मानव शरीर पर कोई दुष्प्रभाव नहीं होंगे। अब तक मार्केट में हर्बल रंगों का ज्यादा इस्तेमाल होता रहा है। अब स्वयं सहायता समूह ने स्वयं नेचुरल ढंग से रंगों का निर्माण किया है। बता दें गणेश स्वयं सहयता समूह को ग्राम पंचायत मति टीहरा के घरियाना जसवाला की महिलाएं चला रही हैं। इनके द्वारा यहां पर पत्तल उद्योग भी स्थापित किया गया है। मार्केट से कम दाम पर लोगों को पत्तल उपलब्ध करवाए जाते हैं। महिलाओं के इस जज्बे की सभी तारीफ करते हैं। महिलाओं ने स्वरोजार की राहत अपनाकर अपनी आर्थिकी का सुदृढ़ किया है। अब महिलाओं ने होली उत्सव के लिए एक नया कदम उठाया है। फूलों से रंग बनाकर मार्केट में उतारे जा रहे हैं।

रंगों से सजा हमीरपुर
जिला के तहत आने वाले विभिन्न बाजारों में होली पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाने की तैयारी हो गई है। दुकानदारों ने हर्बल रंग उतारे हैं जिनकी हर बार काफी डिमांड रहती है। इसके साथ ही कई तरह की पिचकारियां भी बच्चों के आकर्षण का केंद्र बन रही हैं। छोटी से लेकर बड़ी पिचकारियां मार्केट में उतारी गई हैं। रंगों की खरीददारी करने में लोग रूची दिखा रहे हैं। हर बार की तरह ही इस बार भी जिला में होली के पर्व पर खूब गुलाल उड़ेगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App