हर बूथ पर किसान प्रहरी तैनात करेगा किसान मोर्चा

By: Apr 1st, 2024 12:17 am

भाजपा प्रत्याशी की जीत सुनिश्चति करने के लिए बूथ स्तर पर चलाया जाएगा अभियान

स्टाफ रिपोर्टर-घुमारवीं
भाजपा किसान मोर्चा ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस ली है। इस कड़ी में भाजपा किसान मोर्चा घुमारवीं मंडल इकाई की बैठक इसके अध्यक्ष देसराज शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि किसान मोर्चा आगामी लोकसभा चुनावों में भाजपा प्रत्याशी की जीत सुनिश्चति करने के लिए बूथ स्तर पर अभियान चलाएगा तथा हर बूथ पर किसान प्रहरी तैनात करेगा। लोकसभा चुनाव में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर को लगातार पांचवीं बार विजयी बनाने में किसान मोर्चा कोई कसर नहीं छोड़ेगा।इस बैठक में पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।राजेंद्र गर्ग ने कहा कि मोदी सरकार का 10 वर्ष का कार्यकाल उपलब्धियों भरा है। इस अवधि में देश का चहुंमुखी विकास हुआ है।

पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है। मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से करोड़ों लोग लाभांवित हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। देश की जनता उनके इस संकल्प को पूरा करने के लिए उन्हें लगातार तीसरी बार देश की बागडोर सौंपने का मन बना चुकी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे मोदी सरकार की उपलब्धियों से लोगों को बताएं। मोर्चा के मंडल अध्यक्ष देसराज शर्मा ने कहा कि पार्टी के निर्देशानुसार हर बूथ पर 10 किसान प्रहरी बनाए जाएंगे तथा शीघ्र हीसम्मेलन आयोजित किया जाएगा। मोर्चा पदाधिकारी घर-घर जाकर लोगों को केंद्र सरकार क उपलब्धियां बताएंगे। बैठक में भाजपा घुमारवीं मंडल अध्यक्ष सुरेश ठाकुर, जोरावार सिंह, विवेक शर्मा, मोर्चा के मंडल महामंत्री नंदलाल जसवाल और उपाध्यक्ष अनिल शर्मा व रूपलाल सहित कई मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App