निगम का 70 फीसदी स्टाफ चुनावी ड्यूटी पर

By: Apr 16th, 2024 12:16 am

शहर के विकास कार्य की थमी रफ्तार

सिटी रिपोर्टर—शिमला
लोकसभा चुनाव के लिए नगर निगम शिमला के अधिकारियों सहित कर्मचारियों की ड्यूटी तय हो गई है और नगर निगम शिमला का करीब 70 प्रतिशत स्टाफ चुनावी ड्यूटी पर है। वहीं, चुनावी ड्यूटी पर जाने से नगर निगम के कार्य की रफ्तार पर असर पड़ रहा है। नगर निगम के हर कार्य में अब देरी हो रही है। नगर निगम के स्टेट ब्रांच पर पहले ही स्टाफ की कमी चल रही थी। ऐसे में कई कार्य अधर पर लटके पड़े हैं। ऐसे में अब चुनावी ड्यूटी लगने के बाद अब स्टेट ब्रांच का सारा कार्य ही ठप्प हो गया है।

वहीं, अन्य ब्रांच के भी यही हाल है। बरसात के दौरान कई लोगों को प्रोटेक्शन वॉल लगाई जानी थी। इसके अलावा शहर की सभी सडक़ों और कई इमारतों के साथ अन्य मरम्मत कार्य भी किए जाने थे। वहीं, इसका सारा कार्य आर एंड वी ब्रांच देखती है। यहां से भी चुनावी ड्यूटी पर कर्मचारी और अधिकारी हैं तो ऐसे में लोगों को अपने डंगे लगाना और सडक़ों सहित अन्य मरम्मत कार्य के लिए भी काफी इंतजार करना पड़ेगा। इससे जहां शहर के लोगों को दिक्कतें पेश आने वाली हैं। वहीं, नगर निगम के कार्य में भी काफी असर पडऩे वाला है।

प्रॉपर्टी टैक्स घर घर पहुंचाने में होगी परेशानी
भले ही नगर निगम ने ऑनलाइन टैक्स जारी कर दिए हैं, लेकिन प्रॉपर्टी टैक्स घर-घर पहुंंचाने के लिए अब नगर निगम को दिक्कतें पेश आने वाली है, क्योंकि नगर निगम के जो कर्मचारी डोर-टू डोर टैक्स पहुंचाते हैं, वह चुनावी ड्यूटी पर है। आलम यह है कि नगर निगम के सभी कार्य अब चुनाव के कारण थम गए हैं।

नगर निगम के 70 प्रतिशत के करीब कर्मचारी और अधिकारी चुनावी ड्यूटी पर है। ऐसे में कार्य प्रभावित तो हो रहा है, लेकिन हम पूरी कोशिश कर रहे हैं कि शहरवासियों को कोई परेशानी महसूस न हो
भूपेंद्र अत्री, आयुक्त, नगर निगम शिमला


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App