25 विधायकों वाली भाजपा देख रही सत्ता के सपने

By: Apr 10th, 2024 12:16 am

कुटलैहड़ में कांग्रेस सम्मेलन में डिप्टी सीएम मुकेश अग्रिहोत्री ने बीजेपी पर कसा तंज; बोले ,सपना नहीं होगा पूरा

दिव्य हिमाचल ब्यूरा-ऊना
हिमाचल प्रदेश में 25 विधायकों वाला विपक्ष सत्ता में आने के ख्याव भूल जाए। यह बात उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री ने मंगलवार को कुटलैहड़ में एक कार्यक्रम के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता में आने के लिए तड़प रही है। भाजपा का यह सपना पूरा नहीं होने वाला है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने षडय़ंत्र रचते हुए कांग्रेस सरकार को गिराने के लिए आप्रेशन लोटस चलाया, लेकिन भाजपा का अभियान बुरी तरह से विफल हो गया। उन्होंने कहा कि लोकसभा की सभी चारों सीटों सहित विधानसभा के छह उपचुनावों में कांग्रेस जीत दर्ज करेगी। विधानसभा चुनावों में कांग्रेस विधायकों की संख्या 34 से बढक़र 40 पार हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार पूरी तरह से स्थिर है और सरकार पांच साल चलेगी। उन्होंने कहा कि कुछ कांग्रेस के विधायक भाजपा में शामिल हुए है। जिन्हें उपचुनाव में बुरी तरह से पटकनी मिलने वाली है। जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। मुकेश अग्रिहोत्री ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र में हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत सुनिश्चत की जाए। मुकेश अग्रिहोत्री ने कहा कि भाजपा ने धनबल के साथ सरकार तोडऩे का काम किया। लोकतंत्र की हत्या करने वालों को जनता जवाब देगी।

कार्यकार्ताओं को डिप्टी सीएम ने दिए टिप्स
बंगाणा। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत जोगीपंगा में मंगलवार को कांग्रेस बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मलेन में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री ने बतौर मुख्यातिथि शिरकज की। जबकि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से संभावित प्रत्याशी सतपाल रायजादा, कुटलैहड़ विस क्षेत्र से संभावित प्रत्याशी महासचिव विवेक शर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत राणा, कुटलैहड़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राम आसरा विशेष रूप से उपस्थित रहे। डिप्टी सीएम मुकेश अग्रिहोत्री ने लोकसभा चुनाव के साथ साथ उप चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को उपयोगी टिप्स भी प्रदान किए। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नए जोश का संचार करते हुए चुनावों में भारी मतों से जीत दर्ज करने का आह्वान भी किया। इससे पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री का सभा स्थल पहुंचने पर भव्य स्वागत किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App