हिमस्खलन से दारचा-शिंकू ला मार्ग बंद

By: Apr 17th, 2024 3:53 pm

शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिंकू ला में हिमस्खलन के बाद दारचा-शिंकू ला मार्ग पर यातायात अवरुद्ध हो गया है। लाहौल स्पीति जिला प्रशासन ने बुधवार को एडवाइजरी जारी कर यह जानकारी दी। पुलिस पोस्ट दारचा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 अप्रैल को ज़ांस्कर की ओर शिंकू ला के पास एक हिमस्खलन की घटना हुयी जिसके परिणामस्वरूप, दारचा से शिंकू ला सड़क अवरुद्ध हो गयी। फिलहाल मार्ग को साफ़ करने और बहाल करने का काम चल रहा है। पर्यटकों और स्थानीय लोगों को सलाह दी गई है कि वे दारचा-शिंकू ला मार्ग पर अभी यात्रा न करें।

राज्य में बुधवार को मौसम मुख्यतः शुष्क था, हालाँकि, धूप वाले मौसम के कारण ऊंचाई वाले इलाकों से हिमस्खलन हुआ है। नॉर्थ पोर्टल रोहतांग सुरंग के पास भी मंगलवार को हिमस्खलन हुआ, जिससे चंद्रभागा नदी में पानी का प्रवाह अवरुद्ध हो गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App