सैंज में सैलाब…नए मंदिर में विराजीं मां दुर्गा

By: Apr 22nd, 2024 12:55 am

बनोगी देहूरी गांव में काष्ठ कला की फलक पर पैगोडा शैली में पांच छत वाला भव्य मंदिर बनकर रह तैयार , प्रतिभा सिंह ने भरी हाजिरी

निजी संवाददाता-सैंज
सैंज तहसील के बनोगी देहूरी गांव में काष्ठ कला की फलक पर पैगोडा शैली में पांच छत वाला भव्य मंदिर बनकर रह तैयार हो गया है। रविवार को हजारों लोगों की उपस्थित में देवी दुर्गा माता वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ नए मंदिर में विराजमान हुई। देव समाज से जुड़े लोगों ने बताया कि आधा दर्जन पंचायतों के हारियानों एवं श्रद्धालुओं द्वारा भेंट की गई राशि से इस मंदिर का निर्माण किया गया है। मंदिर की बनावट को अद्भुत काष्ठ कला से निर्मित किया गया हैं। देवी दुर्गा माता को समर्पित यह मंदिर घाटी के प्रमुख मंदिरों में से एक होगा। रविवार को मंदिर में कुल्लू व मंडी जिला के कई देवी देवताओं को भी प्रतिष्ठा के लिए आमंत्रित किया था। इस सुंदर और भव्य मंदिर में आने वाली पीढय़िों के लिए सनातन धर्म की प्रेरणा मिलेगी। मंदिर निर्माण और कायाकल्प को जहां मंदिर के प्रमुख कारकून ने बीड़ा उठाया। वहीं देव समाज से जुड़े लोगों का भी काफी बड़ा योगदान रहा है।

देवी दुर्गा माता के कारदार किशन चंद ने बताया कि काफी संघर्ष के बाद यह मंदिर बनाया गया है। उन्होंने बताया कि माता का यह भव्य मंदिर आने वाले समय में आस्था का केंद्र बनेगा। जबकि दीवारों पर हिंदू भगवान और देवियों की मूर्तियों के अलावा हिंदु प्रतीकों का विवरण किया गया है। देवता कमेटी के सदस्य राम किशन चौहान ने बताया कि मंदिर के निर्माण कार्य के दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं हुई, इसके लिए देवी देवता से दुआएं मांगी गई थी। कमेटी के सदस्य शेर सिंह नेगी ने बताया कि मंदिर के भीतर गर्भ गृह में हिंदू देवताओं के विभिन्न अवतारों को स्थापित किया गया है जहां आस्था एवं विश्वास के अनेक उदाहरण मिलेंगे। कारदार संघ के पूर्व महासचिव नारायण चौहान ने बताया कि यह भव्य मंदिर प्राकृतिक आपदाओं से हजारों वर्ष तक कैसे सुरक्षित रहे इसके लिए देव समाज से जुड़े लोगों व तमाम श्रद्धालुओं ने देवी देवताओं से आशीर्वाद व कृपा दृष्टि बनाए रखने की दुआएं मांगी। उन्होंने बताया कि हाईटेक मशीन से कारीगरों द्वारा मंदिर की बनावट अद्भुत व नक्काशी युक्त बनाई गई है। स्थानीय पंचायत प्रधान राजकुमार भंडारी ने कहा कि रविवार को बनोगी गांव में हजारों श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए

प्रतिष्ठा में ये-ये शामिल
मंडी की सांसद प्रतिभा सिंह, विधायक सुरेंद्र शौरीख् सुंदर सिंह ठाकुर, पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, पूर्व मंत्री खीमी राम शर्मा, बंजार कांग्रेस अध्यक्ष तेजा ठाकुर, एपीएमसी अध्यक्ष राम सिंह मियां, ओम प्रकाश ठाकुर पूर्व अध्यक्ष बंजार भाजपा आदि मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App