राज्यपाल ने राजेश कौशल को किया सम्मानित

By: Apr 29th, 2024 12:15 am

सडक़ दुर्घटनाएं रोकने में क्षेत्रीय परिवहन विभाग बिलासपुर रहा अव्वल

कार्यालय संवाददाता-बिलासपुर
सडक़ दुर्घटनाएं रोकने में जिला बिलासपुर अव्वल रहा है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय बिलासपुर की ओर से सडक़ सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम इन दुर्घटनाओं को रोकने में कारगर साबित हुआ है। सडक़ सुरक्षा दृष्टि के मददेनजर, सडक़ दुर्घटनाओं में कमी लाने को लेकर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल की ओर से क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी बिलासपुर राजेश कौशल को सडक़ सुरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी बिलासपुर राजेश कौशल इससे पहले ऊना जिला में सडक़ सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम लोगों को जागरूक करने में अपनी भूमिका निभा चुके हैं। जानकारी के अनुसार वर्ष 2020 में जिला में कुल दुर्घटनाएं 122, वर्ष 2021 में 173, वर्ष 2022 में 172, वर्ष 2023 में 155 व वर्ष 2024 में अभी तक कुल 33 हादसे हुए हैं। वर्ष 2020 में हुए सडक़ हादसों में 28, वर्ष 2021 में 35, वर्ष 2022 में 36, वर्ष 2023 में 53, वर्ष 2024 में अब तक 11 लोगों ने अपनी जान गवाई है। इसके अलावा वर्ष 2020 में 157, वर्ष 2021 में 269, वर्ष 2022 में 268, वर्ष 2023 में 248 व वर्ष 2024 में 46 लोग घायल हुए हैं।

वर्ष 2023 की बात करें तो जनवरी माह में 13 हादसे हुए, चार लोगों ने अपनी जान गवाई तथा 19 लोग घायल हुए। इसके अलावा फरवरी माह में 10 हादसे हुए, छह लोगों की जान गई व 10 लोग घायल हुए। मार्च माह में 19 सडक़ हादसे हुए, नौ लोगों की मौत हुई तथा 63 लोग घायल हुए। अब वर्ष 2024 की बात करें तो जनवरी माह में 14 हादसे, तीन मौतें व 24 घायल, फरवरी माह में 11 हादसे, छह मौत व 12 घायल। मार्च माह में आठ हादसे, दो की मौत व दस लोग घायल हुए हैं। बता दें कि क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय बिलासपुर की ओर से सडक़ सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के तहत शैक्षणिक संस्थान, ट्रक युनियन, टैक्सी युनियन के अलावा कई बाजारों के साथ ही राहगीरों को सडक़ सुरक्षा का पाठ पढ़ाया। इसी के चलते जिला बिलासपुर के प्रयास सडक़ दुर्घटनाओं को कम करने में अहम भूमिका रही है। बिलासपुर में आरटीओ बिलासपुर राजेश कौशल को ज्वाइन किए हुए करीब आठ माह का समय बीत चुका है। लेकिन इस दौरान उन्होंने वाहन चालकों के साथ ही अन्य लोगों को भी सडक़ सुरक्षा नियमों को लेकर जागरूक किया। जिसके चलते इसके साकारात्मक परिणाम भी सामने आए हैं।

उधर, सडक़ सुरक्षा को लेकर लोगों को विभाग की ओर से लगातार जागरूक किया गया। जागरूकता अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। सडक़ हादसों में कमी को लेकर बिलासपुर ने बेहतर प्रदर्शन किया है। उनके बेहतर कार्य के चलते उन्हें राज्यपाल की ओर से सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा कि यह सडक़ सुरक्षा पुरस्कार उन्हें लोगों के सहयोग से ही मिल पाया है।
राजेश कौशल, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी बिलासपुर


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App