हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना ने दाखिल किया नामांकन

By: Apr 30th, 2024 12:06 am

गांडेय विधानसभा सीट से बतौर झामुमो उम्मीदवार मैदान में उतरीं

एजेंसियां— रांची

जेल में बंद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना ने राज्य की गांडेय विधानसभा सीट से झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्रत्याशी के रूप में सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। गांडेय विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव 20 मई को राज्य में लोकसभा चुनाव के साथ होगा। गिरिडीह जिला की यह विधानसभा सीट झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के विधायक सरफराज अहमद के इस्तीफे के बाद खाली हो गई थी। कल्पना (48) जब नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचीं तो राज्य के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और देवर बसंत सोरेन उनके साथ थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App