केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में भूख हड़ताल

By: Apr 8th, 2024 12:06 am

खटकडक़लां में सीएम भगवंत मान, कैबिनेट मंत्रियों, विधायकों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रखा सामूहिक उपवास

दिव्य हिमाचल ब्यूरो — चंडीगढ़

आप संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में रविवार को खटकडक़लां में मुख्यमंत्री भगवंत मान, कैबिनेट मंत्रियों, विधायकों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने एक दिन का सामूहिक उपवास व्रत रखा। उन्होंने कहा कि शहीद-ए-आजम शहीद भगत सिंह जी के गांव खटकडक़लां में हम लोग तानाशाही के खिलाफ इक_े हुए हैं। देश के शहीदों इस इस बात का डर था कि आजादी के बाद देश कौन से हाथों में जाएगा। आज उनकी चिंता और डर सही साबित हो गया। अंग्रेज गए और काले अंग्रेज आ गए। ये लोग फिर लूटने लग गए और लूटने के बाद लोगों को जेल में बंद करने लग गए। विरोधी पार्टी की आवाजों को बंद करने लग गए। आज शहीद-ए- आजम भगत सिंह की आत्मा तड़प रही होगी कि क्या इसी आजादी के लिए 23 साल की उम्र में शहीदी दी थी। अंग्रेजों के समय जब शहीद भगत सिंह जेल में थे, तो वह जेल से खुद बोलते थे और अपने वकील खुद बने थे। उन्होंने कहा कि उन्हें बहुत बुजुर्ग मिलते हैं, वह मुझे बोलते हैं कि इससे तो अंग्रेजों का राज ही सही था। यह बात सुनकर मेरा रोम रोम कांप उठता है।

आज देश का लोकतंत्र खतरे में है और शहीदों की कुर्बानी भी खतरे में है। इसी जगह से हमने सबसे पहले फैसला यही किया था कि पंजाब के किसी भी सरकारी दफ्तर में मुख्यमंत्री की फोटो नहीं लगेगी। वहां पर शहीद-ए-आजम भगत सिंह और भीम राव अंबेडकर की फोटो लगेगी ताकि आजादी और संविधान को बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी 10 साल में नेशनल पार्टी बन गई इसी बात का डर उनको सताता रहता है। उन्हें लगता है अरविंद केजरीवाल को जेल में बंद करके उनकी आवाज दबा देंगे, लेकिन अरविंद केजरीवाल एक व्यक्ति नहीं है वह एक सोच है। अरविंद केजरीवाल को तो पकड़ लोगे, लेकिन उनकी आवाज को कैसे बंद करोगे जो देश में लाखों करोड़ों केजरीवाल पैदा हो गए उनका क्या करोंगे। उआज केंद्र पंजाब के साथ धक्का कर रहा है। 5500 करोड रुपए तो सिर्फ मंडी को जाने वाली सडक़ों के पैसे रोककर बैठा है। मैं अकेला लड़ रहा हूं। सुप्रीम कोर्ट जाता हूं। गवर्नर से लड़ता हूं। बीजेपी से लड़ रहा हूं।

सेक्टर-17 में आप का सामूहिक उपवास

चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर कार्रवाई का विरोध

दिव्य हिमाचल ब्यूरो — चंडीगढ़

आम आदमी पार्टी (आप) ने अपने राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में रविवार को सेक्टर 17 प्लाजा में नीलम सिनेमा के सामने सामूहिक उपवास रखा। इसका नेतृत्व पंजाब जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड के चेयरमैन और सह-प्रभारी आप चंडीगढ़ डा. एसएस आहलूवालिया ने किया। इस सामूहिक उपवास में आप के वरिष्ठ नेता प्रेम गर्ग, विजय पाल, मीना शर्मा, आभा बंसल, मेयर कुलदीप कुमार, पार्षद प्रेम लता, योगेश ढींगरा, दमनप्रीत सिंह, मनोवर, जसविंदर कौर, अंजू कत्याल, जसवीर सिंह लाडी, सुमन शर्माए नेहा मुसावत, पूनम कुमारी एवं रामचंद्र यादव सहित अन्य वरिष्ठ नेता एवं सैकड़ों वॉलंटियरों ने भाग लिया। इस मौके पर चंडीगढ़ सेक्टर 23 मार्केट एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल भी इस सामूहिक उपवास में शामिल हुआ और इसका समर्थन किया। इस प्रतिनिधिमंडल में एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज बजाजए सदस्य परम खुखरेजा, मनमोहन सिंह और अमित चोपड़ा शामिल थे। इस मौके पर बोलते हुए मेयर कुलदीप कुमार ने कहा कि आज देश का संविधान खतरे में हैए जिसके कई उदाहरण पिछले दिनों देश की जनता के सामने आ चुके हैं। बीजेपी संविधान बदलने की कोशिश कर रही है।

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में बीजेपी द्वारा की गई लोकतंत्र की हत्या का सच सबके सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता द्वारा चुने गए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बिना सबूत के जेल में डालना लोकतंत्र की हत्या है। इसके लिए देश की जनता भाजपा को कभी माफ नहीं करेगी। लोकसभा चुनाव में देश की जनता भाजपा को इसका जवाब जरूर देगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App