आज भी याद है चार अप्रैल का वो विनाशकारी दिन

By: Apr 4th, 2024 2:09 pm

कांगड़ा। चार अप्रैल, 1905 में कांगड़ा में आए विनाशकारी भूकंप के 119 वर्ष होने पर आपदा प्रबंधन के प्रति सभी को जागरूक करने हेतु मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान एसडीएम कांगड़ा इशांत जसवाल ने एक रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। मॉकड्रिल के दौरान लोगों को भूकंप के प्रति जागरूक रहने व अपनी और दूसरों की सहायता के बारे में जानकारी दी।

इस मौके पर तमाम विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। एसडीएम कांगड़ा ने बताया कि इस ड्रिल के बाद एक रिपोर्ट तैयार की जाएगी और आज की ड्रिल में जो कमियां रही होंगी या इस अभियान में आड़े आई होंगी, उन्हें दूर किया जाएगा।

भूकंप…खाली करवाई अस्पताल की बिल्डिंग
धीरा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धीरा में भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदा से बचने के लिए जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान मॉक ड्रिल काआयोजन चिकित्सा अधिकारी डॉ नवनीत चौहान की अगवाई में किया गया। डॉ नवनीत चौहान ने बताया कि वर्ष 1905 में आए भूकंप में हजारों लोगों की जान चली गई थी, जिसके मद्देनजर प्रतिवर्ष 4 अप्रैल को सरकारी कार्यालयों में मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में सामुदायिकस्वास्थ्य केंद्र धीरा में भी इस मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। अस्पताल की बिल्डिंग को खाली करके भूकंप से बचने के सुरक्षा उपायों के बारे में कर्मचारियों को जानकारी दी गई।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App