खन्ना के दौरे से कांगड़ा संसदीय क्षेत्र को बल

By: Apr 29th, 2024 12:07 am

भाजपा प्रदेश प्रभारी ने किया कार्यकर्ताओं में ऊर्जा संचालन का कार्य

स्टाफ रिपोर्टर — शिमला

भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना के हिमाचल दौरे के बाद कांगड़ा संसदीय क्षेत्र को बल मिला है। श्री खन्ना ने तीन पन्ना प्रमुख सम्मेलनों में भाग लिया और कार्यकर्ताओं में ऊर्जा संचालन का कार्य किया। भाजपा हिमाचल प्रदेश के पास एक मजबूत संगठन है, जिसकी चर्चा राष्ट्रीय स्तर पर भी है। आज से सात साल पहले भारतीय जनता पार्टी ने बूथों पर त्रिदेव बनाए थे और उसके उपरांत भाजपा ने हर पन्ने का एक प्रमुख भी बनाया है, जो अपने पन्ने के मतदाता पर निगरानी रखता है। यह एक साइंटिफिक अप्रोच भी है, जिसकी प्रशंसा तब राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भी की थी, उसके बाद इस मॉड्यूल को राष्ट्र स्तर पर भी अपनाया गया।

उन्होंने कहा कि एक बूथ पर लगभग 20 से 30 पन्ने होते हैं। अगर हम पूरे प्रदेश की बात करें, तो भारतीय जनता पार्टी के पास पन्ना प्रमुख की श्रेणी में लगभग 160000 कार्यकर्ता हैं। यह भारतीय जनता पार्टी की बड़ी ताकत मानी जाती है। अभी वर्तमान समय में 20 अप्रैल से सभी 68 विधानसभा क्षेत्र में इन सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें भाजपा का शीर्ष नेतृत्व भाग ले रहा है। इसमें कार्यकर्ताओं को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, चुनाव प्रभारी श्रीकांत शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग, मीनाक्षी लेखी, विनोद तावड़े, दुष्यंत गौतम, राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, इंदु गोस्वामी, डा. सिकंदर कुमार जैसे बड़े नेताओं का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। इन सम्मेलनों के माध्यम से सभी कार्यकर्ताओं को चावन में उनका क्या रोल रहेगा इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App