नालागढ़ में एक मंच पर आए केएल और लखविंद्र राणा

By: Apr 6th, 2024 12:55 am

प्रदेश चुनाव प्रभारी श्रीकांत शर्मा बोले, दोगुनी हुई भाजपा की ताकत, हर कार्यकर्ता का होगा मान-सम्मान
दिव्य हिमाचल ब्यूरो-नालागढ़
भाजपा के हिमाचल चुनाव प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने कहा की कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ है, कार्यकर्ता के मान सम्मान में कोई कमी नही आने दी जाएगी। उन्होंने मंडल भाजपा की बैठक में केएल ठाकुर व लखविंद्र राणा के एक मंच पर साथ आने पर कहा कि दोनों नेताओं के साथ आने से नालागढ़ में भाजपा की ताकत दोगुनी हो गई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बूथ को मजबूत कर प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए जुट जाने का अह्वान किया। श्रीकांत शर्मा ने उक्त शब्द नालागढ़ मंडल की बैठक को संबोधित करते हुए कहे। मंडल अध्यक्ष मनोहर ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में विशेष रूप से संसदीय क्षेत्र के प्रभारी सुखराम चौधरी, जिलाध्यक्ष रतन सिंह पाल, विधायक केएल ठाकुर, पूर्व विधायक लखविंद्र राणा, परमजीत पम्मी एवं प्रदेश सचिव मनीष चौहान सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App