जमीन घोटाला: रांची में ईडी की रेड, मचा हडक़ंप

By: Apr 16th, 2024 10:52 am

रांची। झारखंड में ईडी की टीम जमीन घोटाले मामले में आज एक बार फिर राजधानी रांची सहित कई अन्य स्थानों पर छापेमारी कर रही है। सूत्रों के अनुसार ईडी की अलग अलग टीमें रांची के तुपुदाना, बरियातू, मोरहाबादी और पंडरा इलाके में छापेमारी कर रही है। ईडी की टीम झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता अंतु तिर्की सहित अन्य नेताओं के यहां भी छापेमारी कर रही है।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार राजधानी रांची में कुल नौ जगहों पर ईड की रेड जारी है। उल्लेखनीय है कि नौ अप्रैल को ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़े जमीन घोटाले केस में फर्जी डीड बनाने के मास्टरमाइंड सद्दाम को गिरफ्तार किया था। इसके बाद ईडी ने सद्दाम को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। सद्दाम से मिली जानकारी के बाद ही ईडी की टीम छापामारी कर रही है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App