लोकसभा चुनाव 2024: महागठबंधन के हुए मुकेश सहनी

By: Apr 6th, 2024 12:07 am

लोकसभा चुनाव से पहले मिला एक और साथी, तेजस्वी ने अपने कोटे की तीन सीटें वीआईपी को दीं

एजेंसियां — पटना

लोकसभा चुनाव 2024 के सरगर्मी के बीच बिहार में महागठबंधन की सीट शेयरिंग का फार्मूला बदल गया है। सन ऑफ मल्लाह के नाम से चर्चित मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी महागठबंधन का हिस्सा बन गई है। लालू तेजस्वी की पार्टी राजद ने विकासशील इनसान पार्टी (वीआईपी) को अपने कोटे की तीन लोकसभा सीटें दी है। राजद अब 26 के बदले 23 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वीआईपी को गोपालगंज, मोतिहारी और झंझारपुर सीट राजद कोटे से दी गई है।

शुक्रवार को प्रदेश राजद कार्यालय में आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में तेजस्वी यादव ने इसकी घोषणा की। साथ ही आगे विधानसभा चुनाव में भी सहयोग करने का भरोसा दिलाया। शुक्रवार को आरजेडी के बिहार प्रदेश कार्यालय में तेजस्वी यादव ने प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि विकासशील इनसान पार्टी के साथ हमारा गठबंधन केवल लोकसभा चुनाव के लिए नहीं है, बल्कि 2025 में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में भी हम लोग साथ मिलकर लड़ेंगे और एनडीए का सामना करेंगे। तेजस्वी यादव ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान बचाने के लिए मुकेश सहनी ने बड़ा निर्णय लिया है तो हमने भी इन्हें साथ चलने लेकर चलने का फैसला लिया है। आरजेडी पहले 26 सीटों पर लोकसभा चुनाव लडऩे वाली थी। अपने कोटे में तीन सीटें मुकेश साृहनी की पार्टी को देने का फैसला राष्ट्रीय जनता दल ने किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के निर्णय के अनुसार गोपालगंज, झंझारपुर और पूर्वी चंपारण मुकेश सहनी के खाते में दिए गए हैं।

इंडिया गठबंधन को झटका, सपा प्रत्याशी का पर्चा रद्द

भोपाल। मध्य प्रदेश में इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका लगा है। यहां की खजुराहो सीट से गठबंधन प्रत्याशी के रूप में उतरीं सपा नेता मीरा यादव का नामांकन निरस्त कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, मीरा यादव का नामांकन दो कारणों से रद्द किया गया है। खजुराहो संसदीय सीट राज्य की एकमात्र वह सीट थी, जो कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी के लिए छोड़ी थी। सपा ने पहले यहां से डा. मनोज यादव को प्रत्याशी बनाया था, लेकिन बाद में उसे बदलकर मीरा यादव को यहां से चुनावी मैदान में उतारा था।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App