लोकसभा चुनाव: पंजाब के सियासी सूरमा नई नाव पर सवार

By: Apr 17th, 2024 12:06 am

कई नेताओं के बदल गए दल; तो कई दूसरे चुनावी अखाड़े में ठोंक रहे ताल, मुकाबला दिलचस्प

दिव्य हिमाचल ब्यूरो — चंडीगढ़

लोकसभा चुनाव-2024 जहां पंजाब में इस बार कई सियासी सूरमा नई नाव पर सवार हैं। वहीं, कई नेताओं के दल बदल गए हैं, तो कई दूसरे चुनावी अखाड़े में ताल ठोक रहे हैं। पंजाब की 13 लोकसभा सीटों के लिए सूबे में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने नौ, भाजपा ने छह, शिरोमणि अकाली दल ने सात और कांग्रेस ने छह सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं। इनमें ज्यादातर नए सियासी रथ पर सवार है। हालांकि, सूबे के चारों प्रमुख दलों ने अभी सभी सीटों पर प्रत्याशी नहीं उतारे हैं, लेकिन जितने टिकट अभी बंटे हैंए उससे पंजाब में इस बार मुकाबला बेहद रोचक होने के आसार हैं। पटियाला से कांग्रेस ने धर्मवीर गांधी को टिकट दिया है। यह वही धर्मवीर गांधी हैं, जिहोंने 2014 में आप की तरफ से चुनाव लडक़र कांग्रेस की परनीत कौर को हराया था। गांधी अब कांग्रेस के उम्मीदवार हैं और परनीत कौर भाजपा की। कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को जालंधर सीट से उम्मीदवार घोषित किया है। जालंधर से पिछले साल लोकसभा उपचुनाव में सुशील रिंकू ने कांग्रेस को छोडक़र आप टिकट पर जीत हासिल की। इस बार रिंकू ने आप की ओर से प्रत्याशी बनाने के बाद पाला बदला।

वह अब भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। साल 2022 में अकाली दल के प्रत्याशी के रूप में विधानसभा चुनाव लडऩे वाले पवन कुमार टीनू ने आप में एंट्री कर ली है। 2014 में टीनू ने अकाली दल की टिकट पर जालंधर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। भाजपा ने लुधियाना में कांग्रेस से आए रवनीत सिंह बिट्टू और पटियाला से परनीत कौर को मैदान में उतारा है। कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में भाजपा को चुनौती देने वाले ये दोनों नेता इस बार कांग्रेस को ललकार रहे हैं। फतेहगढ़ साहिब से आप ने गुरप्रीत जीपी को टिकट दिया है। होशियारपुर सीट से राजकुमार चब्बेवाल को उतारा गया है। साल 2002 में उन्होंने विधानसभा चुनाव कांग्रेस की टिकट पर लड़ा था। इस बार दोनों झाड़ू के निशान पर उतरने जा रहे हैं। भुलत्थ के विधायक सुखपाल खैरा ने पिछला चुनाव पंजाब एकता पार्टी के बैनर तले बठिंडा से लड़ा थाए लेकिन अब वह संगरूर से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। बठिंडा से कांग्रेस की टिकट पर जीत मोहिंदर सिद्धू लड़ रहे हैंए जो अकाली दल के निशान पर लगातार चुनाव लड़ते रहे हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App