‘जल्द घोषित होंगे दो लोकसभा प्रत्याशियों के नाम’

By: Apr 15th, 2024 5:47 pm

शिमला। कांग्रेस पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में चार लोकसभा सीटों में से दो प्रत्याशी उतार दिए हैं, जबकि दो अन्य सीटों पर अभी प्रत्याशी तय नहीं हुए हैं। यह जानकारी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी शीघ्र दो सीट पर प्रत्याशी का चयन कर लेगी। हाईकमान के समक्ष सर्वे की रिपोर्ट भी रखी गई है। जल्द बेहतर और जिताऊ प्रत्याशी मैदान में उतार दिए जाएंगे।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि मंडी से विक्रमादित्य सिंह को इस बार प्रत्याशी बनाया गया है। मंडी के लोगों का कांग्रेस को पहले भी आशीर्वाद मिलता रहा है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय वीरभद्र सिंह भी मंडी से सांसद रहें हैं अब विक्रमादित्य सिंह को भी मंडी की जनता का प्यार मिलेगा।

वहीं, भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र को प्रतिभा सिंह ने चुनावी करार देते हुए कहा कि इससे पहले भी दो चुनावों में भाजपा ने लोगों से रोजगार, महंगाई को लेकर कई वादे किए थे जो आज तक पूरे नहीं हुए। देश के लोग बुद्धिजीवी हैं और सब जानते हैं कि किसे वोट करना है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App