भरमौर में एक इंच बर्फबारी… ठंड बढ़ी

By: Apr 1st, 2024 12:15 am

पहाड़ों पर ताजा हिमपात के बाद समूचे क्षेत्र के तापमान में आई गिरावट

कार्यालय संवाददाता-भरमौर
उपमंडल मुख्यालय में रविवार तडक़े एक इंच ताजा बर्फबारी हुई है, जबकि रात को उपमंडल के विभिन्न हिस्सों में जोरदार गर्जना के साथ बारिश हुई है। लिहाजा तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई है और समूचा इलाका ठंड की जद में आ गया है। बहरहाल रविवार दोपहर से मौसम की ओर से राहत मिल गई है। लिहाजा आगामी दिनों में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। उल्लेखनीय है कि मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 30 और 31 मार्च को बारिश और बर्फबारी को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया था।

नतीजतन शनिवार रात को समूचे उपमंडल में बारिश हुई तो पहाड़ों पर हिमपात का दौर रहा। वहीं रविवार तडक़े क्षेत्र के ऊंचाई पर बसे गांवों में हल्की बर्फ गिरी, जबकि उपमंडल मुख्यालय भरमौर में भी एर्क इंच के करीब बर्फबारी हुई है। पहाड़ों पर ताजा हिमपात के बाद समूचे क्षेत्र में तापमान में भी गिरावट आ गई है। पिछले दो दिनों में अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक ठंड महसूस की हुई है। रविवार को भी दिन भर आसमान में सूर्यदेव और बादलों के बीच लुकाछुपी जारी रही। इस दौरान ठंडी हवाएं लोगों को सताती रही।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App