हमारा परिवार जनता का सेवक, हीरो नहीं

By: Apr 28th, 2024 12:55 am

सरकाघाट में बोले विक्रमादित्य सिंह, सीएसडी और सेना प्रशिक्षण सेंटर नए बजट से करेंगे शुरू
निजी संवाददाता-पटड़ीघाट
मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने अपने चुनाव प्रचार अभियान के तीसरे दिन सरकाघाट का दौरा किया और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित कर जोश भरा। इस अवसर सरकाघाट कांग्रेस द्वारा उनका भव्य स्वागत किया। जिसमें सरकाघाट कांग्रेस के सभी धड़ों ने एकजुट होकर विक्रमादित्य सिंह की जीत का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री रंगीला राम राव, कांग्रेस नेता व विस चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी पवन ठाकुर और युवा नेता यदोपति ठाकुर भी अपने समर्थकों साथ शमिल हुए। इस अवसर पर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि जीत के बाद सरकाघाट विस में सीएसडी और सेना प्रशिक्षण सेंटर की नए बजट के साथ शुरुआत करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा परिवार हमेशा आम जनता का सेवक रहा है। वह कोई फिल्मी हीरो नहीं हैं, जो बाद में मायानगरी चले जाएंगे। सरकाघाट की जनता भी मोदी सरकार के झूठे वादों को अब समझ चुकी है।

वहीं इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष एवं धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर, पूर्व मंत्री रंगीला राम राव, मंडी जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष पवन ठाकुर, प्रदेश सचिव अनिल शर्मा, युकां कार्यकारी अध्यक्ष यदोपति ठाकुर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश चौधरी ने अपने संबोधन में विक्रमादित्य को भरी लीड देकर जीतने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह केंद्र सरकार की गलत नीतियों और पूर्व भाजपा सरकार द्वारा सरकाघाट से किए गए भेदभाव और प्रदेश कांग्रेस सरकार के मात्र सवा साल के कार्यकाल में किए गए विकास को लेकर घर-घर जाकर जनता को अवगत करवाएं। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष सुनील शर्मा, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रिंकू चंदेल, पूर्व जिला पार्षद सचिन वर्मा, वरिष्ठ कार्यकर्ता योगराज शर्मा, पूर्व बार अध्यक्ष एडवोकेट भूप सिंह ठाकुर, नरेश शर्मा, रणजीत सिंह और जीवन लाल गुप्ता सहित कांग्रेस कार्यकारिणी के दर्जनों पदाधिकारियों सहित कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App