चंडीगढ़ में देह व्यापार का पर्दाफाश, मैनेजर-सहयोगी कर्मचारी गिरफ्तार

By: Apr 17th, 2024 12:06 am

किशनगढ़ के होटल में पुलिस की छापामारी, मैनेजर सहित सहयोगी कर्मचारी गिरफ्तार

दिव्य हिमाचल ब्यूरो — चंडीगढ़

चंडीगढ़ के किशनगढ़ गांव स्थित होटल पालम हाउस पर देर रात पुलिस ने छापामारी कर एक देह व्यापार भड़ाफोड़ किया है। इस छापामारी के दौरान पुलिस ने यहां से होटल के मैनेजर और उसके कर्मचारी को देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि इस होटल में यह धंधा कहां से चल रहा था और कितने दिनों से यह अवैध धंधा यहां चल रहा था। पुलिस दोनों आरोपियों को बुधवार को अदालत में पेश करेगी।

इसके बाद दोनों आरोपियों का अदालत से रिमांड हासिल किया जाएगा। चंडीगढ़ पुलिस के डीएसपी पी अभिनंदन ने बताया कि इस होटल में देह व्यापार के साथ-साथ सट्टे और जुए का काम भी चलता था। इस मामले में पुलिस ने नौ लोगों को काबू किया था, लेकिन यह आरोप बेलेबल होने के कारण उन्हें थाने से ही जमानत मिल गई है। खुद डीएसपी पी अभिनंदन पुलिस टीम के साथ इस होटल में पहुंचे थे। पुलिस को देखकर ये लोग वहां से भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने इन्हें मौके से काबू कर लिया। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App