मतदान में पुुरुषों को पीछे छोड़ आगे निकली महिलाएं

By: Apr 17th, 2024 12:07 am

मंडी संसदीय सीट पर साल 2019 और 2014 के चुनाव में महिलाओं के वोट ज्यादा

मोहर सिंह पुजारी-कुल्लू

चुनावी महायज्ञ में मंडी संसदीय क्षेत्र में महिलाओं की मतदान रूपी आहुति खास रही है। मंडी संसदीय क्षेत्र के 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव ही बात करें तो सबसे ज्यादा मतदान प्रतिशतता पुरुषों से ज्यादा महिलाओं की है। महिलाएं मतदान में पुरुषों से अधिक बढ़-चढक़र हिस्सा ले रही हैं। साल 2019 के आम लोकसभा चुनाव में 17 प्रत्याशी जंग में थे।

इनमें महिला प्रत्याशी कोई भी नहीं थी। फिर भी महिलाओं ने मजबूत लोकतंत्र बनाने के लिए चुनावी महायज्ञ में बढ़-चढक़र मतदान की आहुति डाली थीं। साल 2021 के उपचुनाव में महिला प्रत्याशी चुनावी जंग थी और इस चुनाव में महिलाओं का मतदान खास रहा और महिला प्रत्याशी जीत गई थीं। हालांकि 2014 के चुनाव में महिला प्रत्याशी जरूर चुनावी रण में थीं, लेकिन यहां पर महिला प्रत्याशी हार गईं थी। -एचडीएम

महिलाओं का आंकड़ा ज्यादा

वर्ष 2014 में कुल निर्वाचक 1150408 मतदाता थे। इनमें से कुल वोटिंग 726482 हुई थीं। वोट प्रतिशतता 63.15 रही थी। चुनाव में केंडीडेट नौ थे। कुल पुरुष निर्वाचक 562575 थे। कुल महिला निर्वाचक 587832 थीं। इस चुनाव में रामस्वरूप शर्मा को 362824 मत पड़े थे, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह को 322968 मत पड़े थे।

प्रतिभा सिंह विजेता

साल 2021 में प्रतिभा सिंह विजेता रहीं। इन्हें 369565 वोट पड़े थे। इनकी वोट दर 49.14 प्रतिशत थी, जबकि दूसरे स्थान पर भाजपा के प्रत्याशी ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर थे। इन्हें 362075 मत पड़े थे। यह प्रतिभा सिंह ने 7490 वोटों से हारे थे।

साल 2019 में भाजपा को मिले थे 647189 वोट

साल 2019 में भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा को 647189 वोट पड़े थे। इनके समर्थन में 69 प्रतिशत वोट दर थी। कांग्रेस प्रत्याशी आश्रय शर्मा को 241730 वोट पड़े थे। इनकी वोट दर 26 प्रतिशत रही थी। मंडी संसदीय क्षेत्र में कुल निर्वाचक 1281462 थे। इनमें कुल वोटिंग 941371 हुई थी। वोट प्रतिशतता 73.461 प्रतिशत थी। चुनावी जंग में 17 कैंडीडेट थे। पुरुष वोट्र्स 630661 थे, जबकि महिला वोट्र्स 650796 थीं। थर्ड जेंडर निर्वाचक पांच थे। इनमें 461030 वोटरों ने मतदान किया था, जबकि 469659 महिलाओं ने मतदान किया था।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App