पंडोह झील की खूबसूरती निहारते कर सकेंगे माता बगलामुखी के दर्शन

By: Apr 29th, 2024 12:15 am

जुलाई से शुरू होगी रोपवे सुविधा, मंदिर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिलेगी ख्याति

निजी संवाददाता- पंडोह
हिमाचल प्रदेश की पहली वित्त पोषित परियोजना पंडोह से माता बगलामुखी रोपवे का कार्य अपने अंतिम चरण में है। जुलाई, 2024 को यह रोपवे अपनी सेवाएं देना शुरू कर देगा। जिससे आने वाली बरसात से राष्ट्रीय राजमार्ग चंडीगढ़ मनाली से सराज विधानसभा क्षेत्र जुड़ जाएगा। रोपवे ट्रोली 800 मीटर लम्बी झील के ऊपर से गुजरते हुए माता बगलामुखी के दर्शन हो सकेंगे। इतना ही नहीं स्थानीय लोगों को अपने गांव बाखली पादली चुनाणी के लिए सबसे शाट कट रास्ता भी होगा। वन विभाग के बाखली नेचर पार्क में पर्यटकों की भीड़ इसकी सुंदरता है को चार चांद लगाएगी। रोपवे ट्रोली से पडोह डैम की रमणीक झील का नजारा देखते ही बनेगा। स्थानीय लोगों को दृश्य का बेसब्री से है इंतजार। माता बगलामुखी का भव्य मन्दिर अंतराष्ट्रीय स्तर पहचान बना सकेगा। बता दें कि पुर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने 50 करोड़ से इस परियोजना की आधारशिला 6 फरवरी 2022 को रखी थी। जिसका निर्माण आस्ट्रेलियाई कंपनी को एक वर्ष के निर्धारित समय पर पुरा करना था। मगर 8 माह तक त्रासदी भरी बरसात ने इस महत्वपूर्ण परियोजना को पुरी तरह से प्रभावित किया। मगर तब भी निर्माण कंपनी आरटीडीसी व आरएसवी ने हार नहीं मानी और अब तक 90 प्रतिशत कार्य पुर्ण कर लिया है।

अब केवल मेकैनिक कार्य शेष है जो जून माह के अंत तक पुरा कर लिया जाएगा। इस परियोजना से जहां सराज विधान सभा का पहला बुथ बाखली फोरलेन से जुड़ेगा। वहीं इस विधानसभा के दुर्गम क्षेत्र कलहणी सराची के लिए यह सबसे बड़ा शार्टकट रास्ता होगा। नेचर पार्क में युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे तथा पर्यटक झील में बोट का भी आनंद ले सकेंगे। इंतजार है तो बस रोपवे के आरंभ होने का। इस संबंध में निर्माण कंपनी आरएसवी के इंजीनियर गिरीश ने बताया कि जुलाई 2024 में यह रोपवे अपनी सेवाएं देना शुरू कर देगा। निर्माण में देरी भारी बरसात रहीं हैं। उन्होंने कहा कि झील के ऊपर से रोप डालना जोखिम भरा है। इससे पहले पानी के ऊपर रोप डालने के लिए हेलिकॉप्टर की सहायता ली गई है। यह पहला अनुभव होगा मगर हम इसे आसानी से कर लेंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App