चनेड़ में बच्चों को सौंपी लेखन सामग्री

By: May 4th, 2024 12:55 am

महिला साहित्यकार संस्था चंबा ने बच्चों के साथ बांटी स्थापना दिवस की खुशियां

नगर संवाददाता-चंबा
महिला साहित्यकार संस्था चंबा ने हिमगिरि कल्याण आश्रम चनेड़ के बच्चों संग स्थापना दिवस की खुशियां बांटी इस अवसर पर महिला साहित्यकार संस्था जिला चंबा इकाई की अध्यक्ष डा. कविता बिजलवान ने आश्रम के बच्चों के साथ संवाद स्थापित करते हुए पढ़ाई को लेकर चर्चा की। इस दौरान आश्रम के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक गीत भी सुनाए गए। आश्रम के सभी बच्चों को संस्था की ओर से लेखन सामग्री भी उपलब्ध करवाई गई। डा. कविता बिजलवान ने बताया कि महिला साहित्यकार संस्था की प्रदेशाध्यक्ष डा. रीता सिंह की अध्यक्षता में साहित्य व समाज सेवा से जुड़ विभिन्न कार्यों को निरंतर पूरे प्रदेश में कर रही है।

उन्होंने बताया कि संस्था के स्थापना दिवस को लेकर पूरे प्रदेश भर में संस्था की विभिन्न इकाइयां विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। इसी कड़ी में जिला चंबा में हिमगिरी कल्याण आश्रम चनेड़ में जाकर बच्चों के साथ संस्था का स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर संस्था के सदस्य मंजू शर्मा, लीला ठाकुर, रेखा गख्खड़, युद्धवीर टंडन, किरण कुमार वशिष्ठ, श्याम अजनबी, पवन जरयाल व त्रिलोक सिंह आदि उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App