एक समझौता और भारतीय साम्राज्य से अलग हो गया अफगानिस्तान

26 मई का इतिहास
कंपीटिशन के दौर में आज का युवा बेहतर भविष्य की कल्पना कर रहा है। कोई अफसर बनना चाहता है, तो कोई इंजीनियर। कोई शिक्षक बनना चाहता है, तो कोई सरकारी नौकर। कामयाबी किसी भी क्षेत्र में हो, मौजूदा दौर में युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं से गुजरना ही होगा। पीरक्षाओं का लेवल उच्च स्तर पर पहुंच गया है। इसी कड़ी में हम आपके लिए लाए हैं भारतीय एवं विश्व इतिहास से जुड़ी अहम जानकारियां, जिनसे जुड़े सवाल प्रतियोगी परीक्षाओं में अकसर पूछे जाते हैं, तो आइए जानते हैं 26 मई का इतिहास…
1739 – मुगल सम्राट मोहम्मद शाह और ईरान के नादिर शाह बीच समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद अफगानिस्तान भारतीय साम्राज्य का हिस्सा नहीं रहा।
1822 – नार्वे में चर्च में आग लगने से 122 लोगों की मौत।
1912 – प्रसिद्ध क्रांतिकारी छगनराज चौपासनी वाला का जन्म।
1926 – लेबनान ने संविधान अपनाया।
1937 – दक्षिण भारतीय सिनेमा की मशहूर हास्य अभिनेत्री मनोरमा का जन्म।
1946 – सामाजिक कार्यकर्ता और राजनीतिज्ञ अरुणा रॉय का जन्म।
1950 – ब्रिटेन में पेट्रोल खरीदने पर लगी सीमा को समाप्त किया गया।
1969 – अपोलो 10 के अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी पर लौटे।
1983 – बीजिंग ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार का जन्म।
1986 – हिंदी साहित्य के प्रसिद्ध कथाकार, गीतकार, समीक्षक और राजनेता श्रीकांत वर्मा का निधन।
1999 – इसरो ने भारत, जर्मनी और दक्षिण कोरिया के तीन उपग्रहों को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित किया।
2002 – चीन का विमान समुद्र में गिरने से 225 लोगों की मौत।
2007 – भारत और जर्मनी की बीच रक्षा समझौता संपन्न हुआ।
2008 – उत्तर प्रदेश सरकार ने अनाज और खाद्य तेलों की स्टॉक सीमा तय करने के संबंध में अधिसूचना जारी की।
2014 – भारतीय जनता पार्टी के नेता नरेन्द्र मोदी ने भारत के 15वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।
2017 – पंजाब के बहुचर्चित पूर्व पुलिस महानिदेशक के. पी. एस. गिल का निधन।
2018 – दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून-जाए-इन ने उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के साथ दोनों देशों के बीच सैन्य रहित क्षेत्र के सम्बंध में मुलाकात की।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App