चड़ी में भाजपा छोड़ कांग्रेस का थामा दामन

By: May 1st, 2024 12:15 am

नगर संवाददाता- शाहपुर
आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर शाहपुर के विधायक एवं मुख्य उपसचेतक केवल सिंह पठानिया ने जो चुनावी मुहिम शुरू की है, उसमें उन्हें कांग्रेस कार्यकर्ताओं के स्वागत सत्कार के साथ-साथ अन्य लोगों का समर्थन भी बखूबी मिल रहा है तथा धारकंंडी से लेकर चंंगर तक तथा मध्य क्षेत्र के लोग भी भारी संख्या में भारतीय जनता पार्टी को छोडक़र कांग्रेस का दामन थाम रहे हैं। इसके लिए सारा श्रेय केवल सिंह पठानिया को जाता है, जिन्होंने भारी मतों से जीत दर्ज करने के वाद उतनी ही गर्म जोशी से जनता के बीच जाकर उनका दुख-दर्द समझते हुए जहां सरकार द्वारा जारी नीतियों के तहत विकास करवाया वहीं अपनी खुद के बलबूते पर लोगों की सहायता की।

पठानिया ने धारकंडी क्षेत्र में स्कूल के बच्चों को स्वेटर आदि बांटना तथा अपनी निजी राशि से रातों रात डेंटल चेयर मुहैया करवाना प्रमुख हैैं। मंगलवार को केवल सिंह पठानिया चड़ी गांव में नुक्कड़ सभा करने पहुंचे, तो वहां भारी संख्या में लोगों ने भाजपा को छोडक़र कांग्रेस का दामन थाम लिया, जिनमें चड़ी पंचायत के पूर्व प्रधान सुनीत कुमार, अनसूचित जाति पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष भाजपा डिप्टी रेंजर रामस्वरूप शर्मा, पूर्व पंचायत सदस्य सवीन चौधरी, राजकुमार, ओंकार चौधरी, अमर सिंह चौधरी, पखल सिंह, सूबेदार प्रभात सिंह, अशोक मेहरा, विपन कुमार, कुशल सिंह, रवि कुमार, अनूप कुमार, पहाडू राम, रमेश सिंह, इन सभी सदस्यों ने परिवार सहित भजापा का दामन छोड़ कर कांग्रेस पार्टी की जनहित नीतियों को देखते हुए और विधायक केवल पठानिया की कार्यप्रणाली से प्रभावित हो कर कांग्रेस में शामिल हुए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App