रिकांगपिओ में धूमधाम से मनाई भगवान बुद्ध की जयंती

By: May 24th, 2024 12:55 am

डीसी किन्नौर ने महात्मा बुद्ध की मौलिक शिक्षाओं पर डाला प्रकाश, महिलाओं के किन्नौरी संस्कृति कार्यक्रम ने लूटी वाहवाही
दिव्य हिमाचल ब्यूरो—रिकांगपिओ
महाबोधि सोसायटी किन्नौर की ओर से गुरुवार को भगवान बुद्ध की 2568 जयंती कालचक्र बौद्ध मंदिर रिकांगपिओ में मनाई गई। इस अवसर पर उपायुक्त किन्नौर डा. अमित कुमार शर्मा विशेष रूप से उपस्थित हुए। उपायुक्त ने भगवान बुद्ध की मौलिक शिक्षाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उपायुक्त ने कहा कि किन्नौर की संस्कृति अलग धरोहर है, अपनी संस्कृती पर गर्व होना चाहिए। उन्होंने युवा पीढिय़ों से भी अपनी संस्कृति को इसी तह संजोय रखने की अपील की। कार्यकारी अध्यक्ष महाबोद्धि भगत सिंह ने कि कहा कि भगवान बुद्ध ने कई वर्ष पूर्व जिस सार्वकालिक, सार्वजनिन एवं सार्वदशिक कल्याण मार्ग का प्रतिपादन विश्वकल्याण व अहिंसा मैत्री और करुणा के शाश्वत मूल्य के आधार पर किया था, वह आज और अधिक महत्त्वपूर्ण और प्रासंगिक हो गया है। इस दौरान लिटिल एंजेल स्कूल रिकांगपिओ के छात्र-छात्राओं ने सुंदर प्रस्तुति दी। दूनी पंचायत की महिलाओं के किन्नौरी संस्कृति कार्यक्रम पेश किया, जबकि बौद्ध सभा रारंग द्वारा पारंपरिक छम व लॉयन नृत्य पेश किया। इस अवसर पर भंडारे की व्यवस्था भी की गई। इस दौरान आसपास क्षेत्र के ग्रामीणों बोध अनुयायियों, लामा, जोमो व महाबोधि सोसायटी के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।

छोस खोरलिंग बौद्ध सेवा संघ ने निकाली बुद्ध धम्म प्रभात फेरी
गुरुवार को बुद्ध जयंती के अवसर पर रिकांगपिओ में छोस खोरलिंग बौद्ध सेवा संघ किन्नौर द्वारा आयोजित बुद्ध धम्म प्रभात फेरी का नेतृत्व परम पूज्य ज्ञाबुङ टुल्कु रिन्पोछे द्वारा किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने तथागत गौतम बुद्ध के वचनों से आबद्ध पोथियों और बुद्ध की झांकी का रिकांगपिओ स्थित संघ के प्रांगण से मुख्य बाजार तक पुण्य-यात्रा निकाली गई। पूज्य रिन्पोछे ने रिकांगपिओ के चौक पर स्थित तथागत बुद्ध की मूर्ति और बुद्ध मंत्रो से सुसज्जित दुङगुर का विधिवत अधिष्ठान कर किन्नौर और देश.दुनिया में मैत्री, करुणा और सद्भाव के प्रसार हेतु प्रार्थना की।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App