प्रेस की मुख्य भूमिका…

By: May 3rd, 2024 12:05 am

संयुक्त राष्ट्र संघ ने 1993 में विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस हर वर्ष 3 मई को मनाए जाने की घोषणा की थी। हमारे देश का सबसे पहला समाचारपत्र का प्रकाशन 30 मई 1826 को हुआ था। यह पहला हिंदी समाचार पत्र था। इसका नाम उदन्त मार्तण्ड है और अब हमारे देश में विभिन्न भाषाओं के बहुत से समाचार पत्र प्रकाशित होते हैं। जितनी आजादी से हमारे देश में मीडिया अपना काम करता है, उतना शायद अन्य किसी देश में शायद ही हो।

लड़ाई हो तो पत्रकारों को बुलाओ, सडक़ नहीं बनी तो पत्रकारों को बुलाओ, पानी नहीं आ रहा तो पत्रकारों को बुलाओ, यानी हर छोटी-मोटी समस्या के लिए पत्रकार हमेशा हाजिर हो जाते हैं। आज न्यूज चैनलों की बाढ़ आ जाने के बावजूद हर कोई अखबार का इंतजार जरूर करता है। भारत के साथ-साथ विश्व भर में प्रेस की मुख्य भूमिका है।

-राजेश कुमार चौहान, सुजानपुर टीहरा


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App