पुतिन ने मॉस्को की सडक़ों पर रखवाए अमरीका-यूरोप के टैंक

By: May 1st, 2024 12:07 am

एजेंसियां—मॉस्को

रूस-यूक्रेन जंग के बीच मॉस्को में अमरीकी और ब्रिटिश टैंकों की प्रदर्शनी लगाई गई है। ये टैंक पश्चिमी देशों ने यूक्रेन को दिए थे। जंग के दौरान रूसी सेना ने इन्हें कैप्चर किया है। इन टैंकों के पास लाल बैनर लगाए गए हैं, जिसमें लिखा है ‘हमारी जीत तय है’। मॉस्को में टैंकों की ये प्रदर्शनी एक महीने तक चलेगी। इसमें अमरीकी ब्रैडली टैंक, स्वीडिश सीवी 90 और फ्रांसीसी एएमएक्स-10आरसी बख्तरबंद लड़ाकू वाहन शामिल है। रूस में बख्तरबंद वाहनों की परेड भी निकाली जाएगी। इसमें टैंकों के साथ उन्हें बनाने वाले देशों के झंडे भी शामिल होंगे।

मॉस्को की रोड पर टैंकों और बख्तरबंद गाडिय़ों को देखने के लिए लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। मॉस्को की रोड पर टैंकों और बख्तरबंद गाडिय़ों को देखने के लिए लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। टैंकों की ये प्रदर्शनी नौ मई को मॉस्को के रेड स्क्वायर विजय दिवस परेड के साथ चलेगी। इसी दिन द्वितीय विश्व युद्ध में नाजी जर्मनी पर रूस की जीत हुई थी। पुतिन ने पिछले साल क्रेमलिन के सामने दस मिनट तक पश्चिमी देशों को धमकाते हुए जंग को ‘निर्णायक मोड़’ पर जाने की बात कहीं थी। क्रेमलिन रूसी राष्ट्रपति के आवासीय परिसर को कहा जाता है, जो मॉस्को में है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App